Viral Video: तेंदुए का बिछड़ा हुआ बच्चा अपनी मां से दोबारा मिला, वीडियो देख लोग हुए भावुक
Viral Video सोशल मीडिया पर एक तेंदुए के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसे उसकी बिछड़ी हुई मां से दोबारा मिलते हुए देखा जा रहा है। खबर में जानें क्या है यह भावुक कहानी-
नई दिल्ली, जेएनएन। मां के प्रेम से बड़ा दुनिया ने कोई प्रेम नहीं होता है। मां की ममता हर बच्चे के लिए अनमोल होती है। इंसान हो या जानवर, हर बच्चा अपनी मां के साथ सुरक्षित महसूस करता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुए और उसके बच्चे का पुनर्मिलन को दिखाया गया है।
बिछड़ा बच्चा वापिस अपनी मां से मिला
इस वीडियो की शुरुआत में मां तेंदुआ को अपने छोटे बच्चे को अपने मुंह में रखते हुए दिखाया गया है। ऐसा लग रहा है मानों इस मां अपने बच्चे से बिछड़ने के बाद मिली है और दोनों का पुनर्मिलन हो रहा है। मां बच्चे को मुंह से उठाती है और फिर उसे वापिस जमीन पर रख देती है। इसके बाद तेंदुए की मां को झाड़ियों में घूमते हुए देखा जा सकता है।
तेंदुए का वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भारतीय वन अधिकारी (IFS), परवीन कस्वां ने मंगलवार को ट्विटर पर साझा किया गया, शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 43,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर 2,000 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। पोस्ट को अब तक सौ से ज्यादा यूजर्स ने रीट्वीट किया है। कई यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर कमेंट कर रहें हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मां का प्यार अनमोल है' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'सारी दुनिया एक तरफ और मां एक तरफ'