Move to Jagran APP

Optical Illusion: अगर आप मानते हैं खुद को ऑप्टिकल इल्यूजन का धुरंधर, तो ढूंढ़कर दिखाएं तस्वीर में छिपा बंदर

जितनी जरूरी शारीरिक एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी दिमाग को एक्सरसाइज करवाना भी है। इसलिए हम आपके लिए आज एक खास ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं जिसे हल करने में आपके पसीने छूट जाएंगे लेकिन एक बात पक्की है कि मजा बहुत आएगा। इसे हल करने से आपके दिमाग की एक्सरसाइज भी हो जाएगी। जानें क्या है हमारे आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Sun, 17 Mar 2024 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2024 05:19 PM (IST)
Optical Illusion: अगर आप मानते हैं खुद को ऑप्टिकल इल्यूजन का धुरंधर, तो ढूंढ़कर दिखाएं तस्वीर में छिपा बंदर
तस्वीर में छिपा बैठा है एक बंदर

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक बेहतरीन और मजेदार ब्रेन एक्सरसाइज है। इसकी मदद से आप अपने दिमाग को एक्टिव बना सकते हैं। तकनीक की मदद से अब हम किसी भी काम को करने में ज्यादा मानसिक या शारीरिक मेहनत नहीं करती पड़ती है। इसलिए शरीर को एक्टिव एक्टिव रखने के लिए जैसे एक्ससाइज करना जरूरी होता है, वैसे ही दिमाग को हेल्दी रहने के लिए एक्टिव रखना बेहद जरूरी होता है।

loksabha election banner

ऑप्टिकल इल्यूजन एक ब्रेन टीजर है, जो इसमें आपकी मदद करता है। ऑप्टिकल इल्यूजन दो शब्दों से मिलकर बना है। ऑप्टिकल का मतलब है- दृष्टि संबंधी, यानी जो आंखों से जुड़ा हो। इल्यूजन एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब होता है मजाक या छल करना। इन्हीं शब्दों से मिलकर बना है ऑप्टिकल इल्यूजन। इसमें आपके सामने एक ऐसी ही तस्वीर प्रस्तुत की जाती है, जो आपके दिमाग को धोखे में डालता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में जो दिखाया जाता है, वैसा असल में होता है और उसी छिपे हुए पहलु को खोजना इस खेल की चुनौती होती है, लेकिन इसके लिए आपको काफी कम समय दिया जाता है, जो इस चैलेंज को और मुश्किल बना देता है।

क्या है आज का चैलेंज?

आपके सामने एक तस्वीर है, जिसमें एक चिड़ियाघर का दृश्य दिखाया गया है। इसमें एक परिवार है, जिसमें दो बच्चे हैं और उनके माता-पिता हैं और साथ ही दो जिराफ और पीछे कुछ जानवर भी हैं। बच्चा एक जिराफ को पत्तियां खिलाने की कोशिश कर रहा है और उसके माता-पिता और बहन इसका आनंद ले रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में इतना ही नहीं है। इसी तस्वीर में कहीं एक बंदर भी छिपा हुआ है, जिसे 4 सेकंड में ढूंढ़ना ही आज का चैलेंज है।

क्या मिला वह बंदर?

अगर आपको वह बंदर मिल गया है, तब तो हम मान गए कि आप इस गेम के उस्ताद हैं, लेकिन अगर आप अभी तक वह बंदर नहीं खोज पाए हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो तस्वीर के बाईं ओर रखी टोकरी में एक बंदर छिपा बैठा है। आप इसे आसानी से खोज पाएं, इसलिए हमने इसे लाल रंग से मार्क कर दिया है।

Picture Courtesy: Bright Side


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.