Move to Jagran APP

Optical Illusion: क्या आपको भी इन दोनों गाय में छिपे तीन अंतर पहचान सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन हल करने से दिमाग तेज बनता है और आपकी कई स्किल्स भी बेहतर बनती है। इसलिए इसे हल करना दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज आपके लिए काफी मजेदार हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज जिसे हल करने में आपके पसीने भी छूट सकते हैं।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Mon, 22 Apr 2024 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 07:41 PM (IST)
तस्वीर में छिपे तीन अंतरों को खोजकर दें अपनी तेज आंखों का परिचय

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन हल करने में काफी मजा आता है। इसे हल करने से आपके दिमाग की कसरत होती है और आप बेहतर महसूस करते हैं। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन आंखों का भ्रम होता है, जिसे हल करते समय आपके दिमाग को उस भ्रम को तोड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए इसे हल करने से दिमाग एक्टिव बनता है, ऑब्जरवेशन स्किल बेहतर बनती है और आपके दिमाग को एक्टिव भी बनाता है। इसलिए हम आपके लिए आज एक बेहद खास ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं, जिन्हें हल करना काफी एक्साइटिंग होगा।

loksabha election banner

क्या है आज का मजेदार चैलेंज?

आज के चैलेंज के लिए आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको एक जैसी दिखने वाली दो गाय नजर आ रही होंगी। आपको ऐसा लग सकता है कि ये दोनों गाय एक ही हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि यह सच नहीं है। इस तस्वीर में दोनों गाय में तीन अंतर छिपे हैं, जिन्हें खोजना आज का चैलेंज है। इसे खोजने के लिए आपको मात्र 12 सेकंड मिलेंगे। चलिए देखते हैं आप इसे हल कर पाएंगे या नहीं।

क्या मिला आपको इसका जवाब?

अगर आपने वे तीनों अंतर खोज लिए हैं, तब तो बधाई हो। आपकी आंखें सच में काबिले तारीफ हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पाए हैं, तो भी कोई चिंता की बात नहीं है। हम आपकी मदद करने के लिए हाजिर हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि गाय के दाएं कान का रंग दोनों तस्वीरों में अलग है। दूसरा अंतर है कि गाय के बाएं सींघ के पास का धब्बा अलग आकार का है और तीसरा अंतर है उसके चश्में के बाएं शीशे के ग्लेयर पर। आप इन्हें आसानी से खोज पाएं, इसके लिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है।

Picture Courtesy: YouTube


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.