Move to Jagran APP

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं तीन अंतर, क्या 12 सेकंड में खोज पाएंगे आप

ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे हल करने से दिमाग एक्टिव रहता है और आपको काफी बेहतर महसूस होता है। इसे हल करना आसान तो नहीं होता लेकिन इसमें मजा बहुत आता है। इसलिए हम आपके लिए एक बहेद मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं जिसे हल करने के लिए आपको 12 सेकंड का समय दिया जाएगा।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Thu, 28 Mar 2024 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:27 PM (IST)
Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं तीन अंतर, क्या 12 सेकंड में खोज पाएंगे आप
क्या तस्वीर में छिपे तीन अंतर खोज सकते हैं आप

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार गेम है, जो आपके दिमाग और आंखों की परीक्षा लेता है। रोज एक ही जैसे कामों को बार-बार करने की वजह से दिमाग सुस्त हो जाता है, जिस कारण वह ठीक से काम नहीं कर पाता। इस वजह से क्रिएटिविटी की कमी, कमजोर याददाश्त, ऑब्जरवेशन स्किल का कमजोर होना, जैसी कई समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए दिमाग को हेल्दी रखने के लिए एक्टिव रखना बेहद जरूरी होता है। दिमाग को एक्टिव रखने में ऑप्टिकल इल्यूजन काफी फायदेमंद होता है। इसलिए रोज ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

loksabha election banner

आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन का जो चैलेंज लाए हैं, वह है तो बड़ा मजेदार, लेकिन ऐसा हो सकता है कि इसे हल करने में आपके पसीने छूट जाएं। लेकिन हां, यह तय है कि इसे हल करना अपने दिमाग के पुर्जों में तेल डालने जैसा होगा। इससे ऑब्जरवेशन स्किल मजबूत बनेगी और आप बेहतर तरीके से सोच पाएंगे। आइए जानते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।

क्या है आज का चैलेंज?

आपके सामने दो तस्वीरें दी गई हैं, जिसमें एक बच्चा बर्फ के गोले के साथ खेल रहा है। देखने में ये तस्वीरें एक जैसी लग रही होंगी, लेकिन इनमें कुछ खास अंतर है, जिसे आपको 12 सेकंड के भीतर खोजना है। चलिए देखते हैं आपकी आंखें कितनी तेज हैं।

क्या मिला इसका जवाब?

दोनों तस्वीरों को ध्यान से देखने पर आप दोनों के बीच का अंतर पहचानने में सफल हो पाएंगे। अगर आपको इसका जवाब नहीं मिला है, तो हम आपकी मदद करते हैं। पहली तस्वीर में दस्तानों का रंग दूसरी तस्वीर से अलग है। दूसरा अंतर तस्वीर में मौजूद पेड़ पर है। पहली तस्वीर में पेड़ पर बर्फ है, लेकिन दूसरी तस्वीर में नहीं है। तीसरा और आखिरी अंतर यह है कि पहली तस्वीर में लड़के का मफलर लंबा है, जबकि दूसरी तस्वीर में छोटा है।

Optical Illusion

Picture Courtesy: YouTube


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.