Optical Illusion: तस्वीर में छिपे अखबार को खोजकर, दें अपनी तेज आंखों का परिचय
ऑप्टिकल इल्यूजन एक बेहद मजेदार ब्रेन टीजर होता है जिसे हल करने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इस चैलेंज को हल करने के लिए आपको मात्र चांद सेकंडों की मोहलत मिलती है। हमारा आज का ऑप्टिकल इल्यूजन भी बहुत मजेदार है जिसे सॉल्व करने के लिए आपको 6 सेकंड का समय दिया जाएगा । जानें क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार गेम होता है। इससे आपका दिमाग एक्टिव बनता है और ऑब्जरवेशन स्किल भी विकसित होती है। ऑप्टिकल इल्यूजन को आसान शब्दों में यूं समझ सकते हैं कि यह आंखों का धोखा होता है। इसमें आंखों के सामने एक भ्रम पैदा किया जाता है, जिससे हमारे दिमाग को वह सच लगने लगता है, लेकिन ऐसा हकीकत में होता नहीं है। तसवीर के जरिए बनाए जाने वाले भ्रम के कारण ही इसे ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी आंखों का भी टेस्ट लेता है कि आप कितनी आसानी से छिपी हुई चीज को खोज सकते हैं। इसलिए अगर आपको लगता है कि आपकी आंखें बहुत तेज हैं, तो आपको हमारा आज का ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने की कोशिश करनी चाहिए। इसे सॉल्व करने से आपको पता चल जाएगा कि आपकी आंखें और ऑब्जेवेशनल स्किल कितनी तेज हैं। आइए जानते हैं क्या है हमारा आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।
क्या है आज का चैलेंज?
आपके सामने एक पार्क का दृश्य दिया गया है। इस तस्वीर में आपको छिपे हुए अखबार को खोजना है, वह भी मात्र 6 सेकंड के भीतर। अगर आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो मान जाएंगे कि आपकी आंखें काफी तेज हैं। तो इंतजार किस बात का है, चलिए शुरू हो जाइए।
क्या जवाब मिला?
अगर आपको आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब मिल गया है, तो मुबारक हो, लेकिन अगर आप छिपे हुए अखबार को खोजने में असफल रहे हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो बेंच पर बैठे लड़का और लड़की के बीच आपको अखबार नजर आएगा। आप इसे आसानी से खोज पाएं इसलिए हमने इसे लाल रंग से मार्क कर दिया है।