Optical Illusion: शिकारियों की नजर से छिपकर भागा है एक हिरन, क्या 6 सेकंड में उसे खोज सकते हैं आप
ऑप्टिकल इल्यूजन आंखों और दिमाग के लिए एक्सरसाइज होता है जिसकी मदद से आप अपनी ऑब्जरवेशन स्किल्स का भी टेस्ट ले सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसा चैलेंज लाए हैं जिसे हल करने में आपके पसीने छूट सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज और क्या आप 6 सेकंड में इसे हल कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: हमारी लाइफस्टाइल की वजह से हमारे दिमाग पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है। रोज घंटों स्क्रीन पर देखने और मोनोटोनस लाइफ की वजह से दिमाग सुस्त पड़ने लगता है, जो काफी हानिकारक होता है। इसलिए हमें कुछ ऐसी एक्टिविटीज करनी चाहिए, जिनसे हमारा दिमाग हेल्दी रहे।
ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना एक ऐसी ही एक्टिविटी है, जो दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करता है। ऑप्टिकल इल्यूजन जैसा की नाम से समझा जा सकता है, नजरों का धोखा होता है। इसमें आंखों के सामने ऐसी तस्वीर रखी जाती है, जो भ्रम पैदा करता है। इस कारण ऑब्जरवेशन स्किल्स और क्रिएटिविटी बढ़ती है। इसलिए इसे रोज हल करना काफी होता है। अगर आप भी ट्राई करना चाहते हैं, यह मजेदार ब्रेन गेम, तो आइए जानते हैं क्या है आज का चैलेंज।
क्या है आज का चैलेंज?
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी आंखें इतनी तेज है कि इनसे कुछ भी छिपाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, तो इस चैलेंज को सॉल्व करने की कोशिश करिए। अगर आप इसे हल करने में सफल हो जाते हैं, तो मां लेंगे की आपकी आंखें काफी तेज हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पाए, तो समझ लीजिएगा कि आपकी ऑब्जरवेशन स्किल्स उतनी अच्छी नहीं है, जितनी आप सोचते हैं। आज के चैलेंज में आपके सामने एक सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें दो शिकार नजर आ रहे हैं। ये शिकारी कुछ खोजते हुए नजर आ रहे होंगे, लेकिन क्या? ये शिकारी एक हिरण खोज रहे हैं, जो इस तस्वीर में ही कहीं छिपा हुआ है। आपको उस हिरण को 6 सेकंड में खोजना है। चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।
क्या मिला इसका जवाब?
अगर आपको इस चैलेंज का हल नहीं मिला है, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि दाईं ओर पेड़ के पीछे हिरण के सींग नजर आ रहे हैं। वह हिरण उस पेड़ के पीछे ही छिपा है। आपकी आसानी के लिए हमने उसे मार्क भी कर दिया है।
Picture Courtesy: Brightside