Move to Jagran APP

Optical Illusion: एक जैसी दिखने वाली इन दो तस्वीरों में हैं तीन अंतर, क्या 12 सेकंड में खोज सकते हैं आप

ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना काफी इंट्रस्टिंग हो सकता है। इसे हल करने से टाइम पास भी होता है और आपके दिमाग की एक्सरसाइज भी होती है। आज का चैलेंज भी काफी मजेदार है। आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको कुछ अंतर ढूंढ़ने हैं जिसे खोजने के लिए आपको 12 सेकंड का समय मिलेगा। चलिए देखते हैं क्या है आज का ऑप्टिकल इल्यूजन।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Thu, 18 Apr 2024 05:40 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 05:40 PM (IST)
क्या स्वीर में छिपे तीन अंतरों को 12 सेकंड में खोज सकते हैं आप?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना काफी मजेदार होता है। अगर आपने पहले कभी इसे हल करने की कोशिश की है, तो आप इस बात से जरूर सहमत होंगे। हालांकि, अगर आपने पहले कभी ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने की कोशिश नहीं की है, तो अब शुरू करना न केवल मजेदार हो सकता है बल्कि, फायदेमंद भी। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे दिमाग को रोज के एक जैसे कामों से ब्रेक मिलता है और उसकी एक्सरसाइज होती है। इसलिए आज हम आपके लिए एक बेहद मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं, जिसे हल करने में आपको काफी मजा आने वाला है।

loksabha election banner

क्या है आज का चैलेंज?

ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का भ्रम यानी जैसा आपको नजर आ रहा है, वैसा होता नहीं है। आज के चैलेंज में भी आपको कुछ ऐसा ही करना है। आज के चैलेंज के लिए आपके सामने दो तस्वीरें दी गई हैं, जो भले ही पहली नजर में एक जैसी दिख सकती हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर हैं, जिन्हें खोजना ही आपका आज का चैलेंज है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में तीन अंतर हैं, जिन्हें खोजने के लिए आपको मात्र 12 सेकंड का समय मिलेगा। तो चलिए इंतजार किस बात का है, शुरू हो जाइए।

क्या ढूंढ़ पाए वे तीन अंतर?

अगर आपने वे तीनों अंतर खोज लिए हैं, तब तो बहुत अच्छी बात है और हमें उम्मीद है कि आपको मजा भी आया होगा, लेकिन अगर आप वे अंतर नहीं खोज पाए हैं, तो हम आपकी मदद करते हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो बच्चे के पीछे के बालों में अंतर है। दूसरा अंतर बच्चे के बगल में रखे पैकेट में है, जो नीचे से मुड़ा हुआ है। तीसरा अंतर बच्चे के पैंट में हैं। आपकी आसानी के लिए हमने इन्हें मार्क भी कर दिया है।

Picture Courtesy: YouTube


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.