Optical Illusion: कुकिंग सीख रही बच्ची की इन दो तस्वीरों में हैं 3 अंतर, क्या 30 सेकंड में ढूंढ पाएंगे आप?
दिमाग को फास्ट और चौकन्ना बनाने के लिए कई तरह के गेम्स होते हैं। इन्हीं में से एक है ऑप्टिकल इल्यूजन जिसे हल करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ये मानते हैं कि आपकी आंखें और दिमाग सबसे तेज है तो आइए पूरा करके दिखाइए हमारा आज का यह चैलेंज। इसका जवाब ढूंढने के लिए आपको मिलेगा 30 सेकंड का समय।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: क्या आप भी ऐसा मानते हैं कि आपकी तेज नजरों से कुछ छिप नहीं सकता है? अगर हां, तो आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन का एक धमाकेदार चैलेंज लेकर आए हैं। इसमें आपको दो ऐसी तस्वीर दिखाई देंगी, जो एक बार के लिए आंखो को धोखा दे देगीं, लेकिन ध्यान से देखने पर आप इनके बीच के फर्क को पहचान पाएंगे। आइए देख लीजिए कि क्या है आज का चैलेंज।
क्या है आज का चैलेंज?
आज हम आपके लिए एक मजेदार चैलेंज लेकर आए हैं। इसका जवाब खोजने में भले ही आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़े, लेकिन यकीन मानिए इसे हल करने में आपको काफी मजा आने वाला है।
आपके सामने अपनी मां से कुकिंग सीख रही बच्ची की दो तस्वीरे हैं, देखने में भले ही ये एक सी लगें, लेकिन इन दोनों फोटोज के बीच तीन अंतर हैं, और इन्हीं को खोजकर निकालना आपका आज का चैलेंज है। इसके लिए आपको मिलेगा 30 सेकंड का समय।
क्या आप तैयार हैं इसका जवाब ढूंढने के लिए? चलिए फिर हो जाइए शुरू, आपके पास हैं 30 सेकंड। 30, 29, 28... 20... 15... 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1. बस अब रुक जाइए, समय पूरा हुआ।
क्या आप 30 सेकंड में ढूंढ पाए इन दोनों तस्वीरों में छिपे तीन अंतर? अगर हां, तो बधाई हो, लेकिन अगर आप नहीं भी ढूंढ पाए इनके बीच का फर्क, तो भी कोई बात नहीं हम यहां आपको इसका सही जवाब भी बताएंगे।
ये रहे '3 अंतर'
नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।
Image Source: jagranjosh.com