Move to Jagran APP

Optical Illusion: सिर्फ 1% लोग की ढूंढ पाए हैं तस्वीर में छिपी महिला, क्या 10 सेकंड में खोज पाएंगे आप?

Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन आज के मॉडर्न टाइम का एक दिलचस्प गेम है जिसे सॉल्व करने से मनोरंजन तो होता ही है साथ ही दिमाग के लिए तेज होता। हम आपके लिए ऐसा ही एक चैलेंज लेकर आए हैं। तो चलिए देखते हैं आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में क्या है।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Sun, 04 Jun 2023 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 06:27 PM (IST)
10 सेकंड में खोजें तस्वीर में छिपी महिला

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: अपने दिमाग को एक्टिव बनाने के लिए लोग कई सारे उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग जहां हेल्दी ब्रेन के लिए फूड आइटम्स अपनी डाइट शामिल करते हैं, तो वहीं कुछ माइंड एक्टिविटीज के जरिए अपना दिमाग तेज बनाते हैं। दिमागी कसरत के लिए सोशल मीडिया पर कई सारी माइंड एक्टिविटिजी मौजूद हैं, जो आसानी से मिल जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन इन्हीं एक्टिविटीज में से एक है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर कई तरह के इल्यूजन आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें सॉल्व करने ना सिर्फ आपका दिमाग तेज होता है, बल्कि सोचने की क्षमता भी बढ़ती है।

loksabha election banner

ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग का परीक्षण करने का एक बढ़िया जरिया है। यह आपकी याद्दाश्त तेज करने के साथ ही आपके दिमाग को एक्टिव की बनाता है। तो अगर आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक और नया चैलेंज लेकर आए हैं।

तस्वीर में छिपी महिला खोजें

आज हम आपके लिए जो चैलेंज लेकर आए हैं, उसमें आपको तस्वीर में छिपी एक महिला को खोजना होगा। हालांकि, ऐसा करना बेहद मुश्किल है। इसलिए आपको इस सॉल्व करने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ऊपर नजर आ रही इस तस्वीर में आपको लाल रंग का एक तोता नजर आ रहा होगा। लेकिन अगर आप ध्यान से इसे देखेंगे, तो आपको इसके एक महिला की आकृति नजर आएगी। आपको इसी आकृति को ढूंढना है।

10 सेकंड में पूरा करें चैलेंज

बेहद खास तरीके से डिजाइन की गई इस तस्वीर को बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए तैयार किया गया है। साथ ही इस तस्वीर को लेकर यह भी दावा किया गया है कि अब तक सिर्फ 1% लोग की इस तस्वीर में छिपी महिला को ढूंढ पाएं हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास तेज दिमाग और पारखी नजरें हैं, तो 10 सेकंड में तस्वीर में छिपी महिला को खोजकर दिखाएं, यही आज का आपका चैलेंज है। तो क्या आप इस चैलेंज के लिए तैयार हैं?

शुरू करते हैं आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज। इसे सॉल्व करने के लिए आपका समय शुरू हो चुका है।

क्या आपको तस्वीर में कोई महिला नजर आई? अगर नहीं तो एक तो हार मत मानिए और एक बार फिर से एकाग्र मन के साथ कोशिश करें।

ध्यान रखें आपके पास सिर्फ 10 सेकंड है और घड़ी के काटे तेजी से भाग रहे हैं।

6..5..4..3..2..1

आपका समय पूरा हुआ। क्या आपको महिला दिखाई दी?

अगर आपने 10 सेकंड में अपना चैलेंज पूरा कर महिला को ढूंढ लिया है, तो बधाई हो आप खुद को जीनियस साबित कर चुके हैं।

लेकिन अगर आपको महिला नजर नहीं आई है, तो निराश न हों और अगले चैलेंज के लिए तैयार रहें। वहीं, तस्वीर में छिपी महिला को खोजने के लिए आप नीचे की दी गई तस्वीर को देख सकते हैं।

Image Source: Johannes Stotter


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.