Move to Jagran APP

Optical Illusion: खुद को समझते हैं स्मार्ट, तो एक्सेप्ट करें चैलेंज और 7 सेकेंड ढूंढें तस्वीर में छिपी टोपी

Optical Illusion आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में हम जो सवाल लाए हैं उसे सुलझाते हुए आपको निश्चित रूप से काफी मजा आने वाला है। तो चलिए जानते हैं आज नए चैलेंज में क्या है। क्या आप इसे हल कर पाएंगे?

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Thu, 25 May 2023 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2023 06:09 PM (IST)
Optical Illusion: 7 सेकेंड ढूंढें तस्वीर में छिपी टोपी

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: क्या आपको भी हर रोज नए-नए चैलेंजेस लेना पसंद है और रोज क्विज सॉल्व करने में आनंद आता है? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। हम हर रोज की तरह आज भी आपके लिए एक नया चैलेंज लेकर आए हैं, जिसके जरिए एक बार फिर आपकी नजरों और दिमाग की तेज तर्रारी की जांच की जाएगी। इस चैलेंज का नाम है ऑप्टिकल इल्यूजन और आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

loksabha election banner

लेकिन अगर आप यहां नए हैं और नहीं जानते कि ऑप्टिकल इल्यूजन क्या होता है, तो परेशान न हों। हम आपको इसके बारे में जानने में मदद करेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग की क्षमताओं को मापने का एक शानदार तरीका है। मानसिक कसरत करने और दिमाग को तरोताजा करने के इस प्रभावी तरीके को आज के समय में काफी पसंद किया जाता है। विशेषज्ञ भी शारीरिक गतिविधि के साथ मानसिक कसरत पर जोर देते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के सोचने, समझने और कुछ क्रिएटिव करने की झमता बढ़ती है।

इल्यूजन एक लैटिन शब्द इलुडेरे से लिया गया है, जिसका मतलब होता है मजाक या फिर छल करना। ऑप्टिकल भ्रम का मूल आधार मानव दिमाग को भ्रमित करना या फिर धोखा देना है। वहीं ऑप्टिकल इल्यूजन केवल टाइम पास करने के लिए नहीं बल्कि इसके कुछ फायदे भी हैं, जैसे कि इसे करने से आपके दिमाग की क्षमताएं बढ़ती हैं और आप रचनात्मक रूप से सोचने के लिए दिमाग पर जोर देते हैं। तो आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आज के चैलेंज में क्या है।

ऊपर शेयर की गई तस्वीर में चांदनी भरा आसमान और चमकते सितारे दिख रहे हैं। नीचे खेतों में एक तंबू देखा जा सकता है। तस्वीर में टोपी ढूंढना आपके लिए चुनौती है और ऐसा करने के लिए आपके पास 7 सेकंड हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज नजरों की कुशलता के साथ-साथ बुद्धिमत्ता के परीक्षण का भी एक अच्छा तरीका है। तो कोशिश करिए और छिपी हुई टोपी को ढूंढ़िए 7 सेकेंड्स में। जल्दी करें क्योंकि घड़ी की सुई तेजी से भाग रही है।

समय तेजी से निकल रहा है।

7..6..5..4..3..2..

क्या आप टोपी ढूंढ़ पाए?

समय सीमा समाप्त हो गई है।

अगर आपने तस्वीर में छिपा टोपी ढूंढ लिया, तो आपको बहुत बधाई!

लेकिन जो इसमें असफल रहे हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। अगली बार फिर कोशिश करें। फिलहाल हम आपके लिए इसका जवाब लेकर आए हैं। नीचे दी गई तस्वीर में आप इसका उत्तर ढूंढ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.