Optical Illusion: अभी पता लग जाएगा कितनी तेज है आपकी नजरें, 5 सेकेंड में पूरा करें ये चैलेंज
Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह का दिमागी कसरत है जो इसके लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं कि आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में आपके लिए क्या है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन को इंसानों के दिमाग और उनकी नजरों को भ्रमित करने के लिए डिजाइन किया है। यह एक तरह का टेस्ट है, जिसमें ये देख जाता है कि कम से कम समय में आपका दिमाग कितनी तेजी से काम कर सकता है। इल्यूजन शब्द को लैटिन वर्ड इल्यूडेरे से लिया गया है, जिसका मतलब है छल या मजाक करना। वहीं ऑप्टिकल उस तस्वीर को दर्शाता है, जिसमें कुछ भ्रमित करने वाली चीज़ें छिपी हुई हैं। हर रोज इसे सॉल्व करने से दिमाग पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। तो चलिए देखते हैं कि आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में क्या है।
नीचे एक तस्वीर दी गई है, जिसमें गुलाबी रंग के कई चेहरे नजर आ रहे हैं। इन ढेरों चेहरे के बीच एक पिग छिपा हुआ है, जिसे आपको ढूंढना है। ध्यान रहे कि ऑप्टिकल इल्यूजन के कुछ नियम भी हैं और इन्हीं के तहत आपको इसे सुलझाना है। ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में पूछे गए सवाल का जवाब आपको एक निश्चित समय सीमा के अंदर देना होता है। आज के चैलेंज के लिए आपको 5 सेकेंड का समय दिया गया है, जिसके अंदर ही आपको इन चेहरों के बीच छिपे पिग को ढूंढ निकालना है।
तो क्या आप अपने ब्रेन और विजिबिलिटी का टेस्ट देने के लिए तैयार हैं? इस चैलेंज से जुड़ी तस्वीर नीचे दी गई है और आपका समय शुरू होता है।
ये चैलेंज देखने में भले ही आसान नजर आ रहा हो, लेकिन असल में ये काफी मुश्किल है और बहुत कम ही लोग इसे 5 सेकेंड के अंदर पूरा कर पाए हैं। तस्वीर को एक बार शुरू से गौर से देखें आपको छिपा हुआ पिग नजर आ जाएगा।
समय तेजी से भाग रहा है।
5..4..3..2..1
आपका समय पूरा होता है। क्या आपको पिग नजर आया?
अगर आपने 5 सेकेंड के अंदर पिग को ढूंढ निकाला है, तो मुबारक हो आप जीत गए हैं!
वहीं जो लोग ऐसा नहीं कर पाए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम उनके लिए अगली बार एक नया चैलेंज लेकर आएंगे, जिसमें वो अपनी कुशलता आजमा सकेंगे। अभी के लिए आपको आज के चैलेंज के जवाब के साथ छोड़ जाते हैं।
सोर्स: ब्राइट साइड