साइबेरिया के इस जू में आया विश्व का सबसे उम्रदराज मगरमच्छ
अपने किस्म का एक सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ पिछले दिनों साइबेरिया स्थित बेलग्रेड चिड़ियाघर में लाया गया है।
अमेरिकी मगरमच्छ की प्रजाति
पिछले दिनों द्वितीय विश्व युद्घ के आरंभ होने की तिथि की पूर्व संध्या पर बेलग्रेड चिड़ियाघर में एक अमेरिकन मगमच्छ की प्रजाति का ये विशाल जीव लाया गया। इस का नाम मूजा बताया जा रहा है। एेसा माना जाता है कि किसी भी चिड़ियाघर में पाया जाने वाला, अपनी प्रजाति का ये अब तक का सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ है। खास बात ये है कि अब भी एकदम स्वस्थ है।
अस्सी साल की उम्र
एेजेंसी की खबर के अनुसार मूजा 80 साल का हो चुका है। बताया जा रहा है हालांकि उसकी उम्र इतनी अधिक हो चुकी है पर उसी सेहत बिल्कुल ठीक है। मूजा की देखरेख करने वाले चिड़ियाघर के कर्मचारियों का कहना है कि उसकी खुराक भी काफी अच्छी है।
एकदम है चुस्त दुरूस्त
बताया जा रहा है मूजा अब भी चुस्त दुरुस्त दिखता है आैर उसे देखने आने वाले पर्यटकों को उस समय बड़ा मजा आता है जब वा चूहों के पीछे भागता है आैर डिब्बों पर चढ़ता उतरता है। सिर्फ एक ही मौका एेसा होता है जब लगता है कि उसकी उम्र हो चुकी है। अब कभी कभी अपने शिकार को पकड़ने वो चूक जाता है।