Move to Jagran APP

280 किमी की रफ्तार से चलाई साइकिल, और बना दिया नया कीर्तिमान

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आप इतनी रफ्तार से साइकिल चला सकते हैं? अमूमन ऐसा संभव नहीं है कि कोई इतनी रफ्तार से साइकिल चला पाए लेकिन इसे संभव कर दिखाया है इंग्लैंड के नेल कैम्पबेल

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:48 PM (IST)
280 किमी की रफ्तार से चलाई साइकिल, और बना दिया नया कीर्तिमान
280 किमी की रफ्तार से चलाई साइकिल, और बना दिया नया कीर्तिमान

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आप इतनी रफ्तार से साइकिल चला सकते हैं? अमूमन ऐसा संभव नहीं है कि कोई इतनी रफ्तार से साइकिल चला पाए, लेकिन इसे संभव कर दिखाया है इंग्लैंड के नेल कैम्पबेल ने। उन्होंने 280 किमी की रफ्तार से साइकिल चलाकर नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने 268 किमी प्रति घंटे के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

loksabha election banner

नेल कैम्पबेल ने उत्तरी यॉर्कशायर के 3.2 किलोमीटर लंबे एलविंग्टन एयरफील्ड पर इस नए कीर्तिमान को बनाया। 280 किमी की रफ्तार पाने के लिए उनकी साइकिल एक पोर्शे कार के पीछे बांधी गई थी, ताकि उनको तेज रफ्तार दिया जा सके। कुछ दूरी के बाद उनकी साइकिल कार से अलग हो गई। फिर उन्होंने अपनी शक्ति से 280 किमी की रफ्तार से साइकिल चलाई।

इस कीर्तिमान को बनाने के लिए उन्होंने 13 लाख रुपये की एक विशेष साइकिल का इस्तेमाल किया, जो तेज गति से चलाने के लिए ही बनाई गई थी।

इस कीर्तिमान को बनाकर कैम्पबेल काफी खुश और रोमांचित हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने टीम वर्क को श्रेय दिया।

अब उनका अगला लक्ष्य 296 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना है, जिसे अमेरिकी साइक्लिस्ट डेनिस म्यूलर कोरनेक नामक महिला ने 2018 में बनाया था। कैम्पबेल अगले साल 354 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनना चाहते हैं।

Photo Source: Insta Account mossbikes


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.