Janta Curfew Viral Video: जनता कर्फ्यू में महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो रहा है वायरल
Janta Curfew Viral Video जनता कर्फ्यू से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाओं के जनता कर्फ्यू में शामिल होने का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है।
Janta Curfew Viral Video: कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन है। इससे पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू था, जिसमें देश के हर कोने से लोग शामिल हुए। जनता कर्फ्यू से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाओं के जनता कर्फ्यू में शामिल होने का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
वन विभाग अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में महिलाएं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय-नाश्ता देती नज़र आ आ रही हैं।
नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इन महिलाओं ने सराहनीय काम किया है। इन्होंने जनता कर्फ्यू के दिन शाम को 5 बजे के अभिवादन करने वाले घटनाक्रम से कहीं बेहतर किया है। देश के उन जवानों को सलाम, जो विपदा की इस घड़ी में खुद जोखिम उठाकर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
उन्होंने इस वीडियो को कल शाम 5 बजकर 12 मिनट पर शेयर किया था, जो 31 सेकेंड का है। इस वीडियो को अब तक 47 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 4800 से अधिक लोगों ने लाइक किया है, तो 1000 से अधिक लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। 100 से अधिक लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने महिलाओं और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की तारीफ की है।
वीडियो देखें:
These group of ladies did the best. Their act was louder than the cacophony all made at 5pm. Salute to our hero’s,those who are ensuring our safety at great risk of exposure🙏🏼 pic.twitter.com/50SkX1AV9A— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 22, 2020
कई यूजर्स ने इन महिलाओं की तारीफ की है, तो कुछ लोगों ने वीडियो का लोकेशन जानने की इच्छा जाहिर की। कुछ यूजर्स ने महिलाओं के इस कदम को मानवता से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि यह देखकर लगता है कि मानवता अब भी जीवित है।
हालांकि कई यूजर्स ने वन अधिकारी नंदा के कैप्शन पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक जगह पर महिलाओं की प्रशंसा करते हुए दूसरे लोगों के थाली बजाने पर cacophony (कोलाहल) शब्द का प्रयोग किया है। इसको लेकर लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है।
एक यूजर वेंकेट ने लिखा है कि कोलाहल? वास्तव में! सर, हर कोई अपना अपना सहयोग दे रहा है। कई सोसाइटीज ने अपने यहां काम करने वाले सफाई और अन्य कर्मचारियों को वैतनिक अवकाश दिया है। फिर बेकार की चीजों से इनकी तुलना करके उसको महत्वहीन न करें।