बंदर ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, वीडियो देख लोग दे रहे हैं शाबाशी
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-वीकेंड पर बेहतर एक्सरसाइज की खोज है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो हो रहा है, जिसे देख लोग बंदर को शाबाशी दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बंदर घर की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह अजीबोगरीब किस्म की एक्सरसाइज करता है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बंदर एक सूखे पेड़ अथवा घर के साथ लगे खूंटे पर बैठा है। वह कई दिनों से उस खूंटे पर बैठकर घर की दीवार पर चढ़ना चाहता है।
Best innovative weekend exercise...
But try only under the supervision of a monkey🙏
( Shared by colleague Sudha) pic.twitter.com/QUIPFEvSdU— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 18, 2020
इसके लिए वह कई बार दीवार के सहारे घर के छत पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद वह खूंटे की मदद लेता है। वह लकड़ी के खूंटे पर बैठकर सोचता रहता है। तभी उसको एक तरकीब सूझती है। इसके बाद वह बंदर खूंटे को जोर-जोर से हिलाकर शरीर को गति देने की कोशिश करता है, ताकि उस वेग के सहारे छत पर पहुंचा जा सके। दो तीन बार वह खूंटे को हिलाता है और फिर कूदकर दीवार पर जा पहुंचता है।
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया है
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-वीकेंड पर बेहतर एक्सरसाइज की खोज है। जब कभी करने की कोशिश करें तो बंदर की देखरेख में करें। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और दो हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तकरीबन 400 लोगों ने रीट्वीट किया है।
जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने बंदर की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र एम के सिंह ने लिखा है- हमने अभी तक जो भी सीखा या तो पशु-पक्षियों और अध्यात्मिक दर्शन/ ग्रंथों से हीं सीखा! अत: पशु -पक्षियों तथा ग्रन्थों को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा प्रयास रत रहना मानव समाज का पुनीत कर्तव्य है।
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर,
जय कपीश टिहू रोक उजागर।