यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पार्टी में शामिल नहीं होने पर लगाया जुर्माना
किसी दोस्त, परिचित की पार्टी में शामिल नहीं हो पाने पर उसकी नाराजगी का सामना तो करना पड़ता है लेकिन ...और पढ़ें

लंदन। किसी दोस्त, परिचित की पार्टी में शामिल नहीं हो पाने पर उसकी नाराजगी का सामना तो करना
पड़ता है लेकिन यहां तो एक ऐसे ही मामले में जुर्माना ठोक दिया गया। पांच साल के एक मासूम बच्चे पर
उसके दोस्त के पिता ने केवल इसलिए जुर्माना लगा दिया क्योंकि वह उस दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल नहीं हो पाया। दरअसल उस बच्चे को पार्टी में जाना तो था लेकिन ऐन मौके पर दादी का फोन आने पर वह अपने पिता के साथ उनसे मिलने चला गया। यह बात दोस्त के पिता को सख्त नागवार गुजरी और उन्होंने अगले
दिन स्कूल पहुंचकर उस बच्चे को 12 पौंड (करीब एक हजार रुपये) के जुर्माने की पर्ची थमा दी।