Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में लापता हुई महिला मिली अजगर के पेट में

पिछले दिनों इंडोनेशिया के सुलावेसी ऑफ मुना द्वीप में गांव एक से एक महिला के लापता होने की खबर खासी चर्चा में थी। काफी तलाश बाद में उसका शव एक विशालकाय अजगर के पेट को चीर कर बरामद किया गया।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 02:00 PM (IST)
इंडोनेशिया में लापता हुई महिला मिली अजगर के पेट में
इंडोनेशिया में लापता हुई महिला मिली अजगर के पेट में

सब्‍जियों के बगीचे में गई महिला हो गई लापता

loksabha election banner

पिछले हफ्ते इंडोनेशिया के सुलावेसी ऑफ मुना द्वीप में गांव एक से एक महिला के लापता होने की खबर खासी चर्चा में थी। उसके परिजनों के अनुसार वो अपने घर के पास सब्‍जियों के बगीचे में काम करने गई थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। घर वालों को समझ नहीं आ रहा था कि वो कहां गायब हो गई है। हांलाकि जब उसका पता चला और तलाश खत्‍म हुई तो जो नतीजा सामने आया वो वाकई दहला देने वाला था। 

अजगर के पेट मे मिला शव

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स और फर्स्‍ट पोस्‍ट की खबरों के अनुसार एक 54 साल की इंडोनेशियन महिला वा तिबा पिछले हफ्ते की शुरूआत में लापता हो गई थीं। जिसके बाद उनकी सब तरफ तलाश शुरू हो गई। इस दौरान सब्‍जियों के जिस बगीचे में तिबा काम कर रही थीं उसके पास ही एक करीब 7 मीटर यानि 23 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई पड़ा। अजगर का पेट काफी फूला हुआ था। इसे देख कर गांव वालों को संदेह हुआ और बीते शुक्रवार उन्‍होंने अजगर को मार डाला। मारने के बाद जब अजगर का पेट चीरा गया तो उसमें से महिला का शव बरामद हुआ।   

पुलिस ने की पुष्‍टि 

इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र की स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्‍टि की है। पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासियों को संदेह हो गया था कि अजगर ने ही महिला को निगल लिया है, इसलिए उन्होंने उसे मार डाला। बाद में उनका शक सही साबित हुआ जब अजगर के पेट से महिला का शव निकाला गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात तक भी महिला के ना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने गांव के लगभग सौ लोगों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की, और इस प्रयास में उन्‍हें तिबा के सैंडल और कुल्‍हाड़ी दिखे। वहीं से करीब 30 मीटर की दूरी पर ये अजगर दिखाई दिया था। बताते हैं कि इंडोनेशिया और फिलीपींस के कुछ ग्रामीण इलाको में अक्‍सर अजगर दिखाई दे जाते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.