इस औरत के चेहरे पर था कीड़ा और उसे पता ही नहीं
आपके चेहरे पर हल्का सा भी कुछ हो तो आप सिहर जाते हैं पर इस रूसी महिला के चेहरे पर रेंग था एक कीड़ा और उसे पता नहीं चला, फिर क्या हुआ।
चेहरे पर कीड़ा
हफिंग्टन पोस्ट के अनुसार रूस में एक महिला के होंठ के ऊपर सूजन आ गई। उसे लगा कि चेहरे पर कोई इन्फेक्शन हो गया है। जिसके बाद वो डॉक्टर के पास गई। उसने बताया कि कुछ अर्सा पहले उसे अपनी आंख के ऊपरी हिस्से पर खुजली और जलन का अहसास हुआ था, इसके बाद ऐसा ही कुछ उसे आंख के निचले हिससे पर लगा। बाद में ये जलन होंठों के ऊपर लगने लगी। अब उसका ऊपरी होंठ सूज गया है। इसके बाद कुछ शक होने पर डॉक्अर ने चेहरे की पूरी जांच की तो पता चला कि उसके चेहरे पर पैरासाइट वॉर्म जो धागे की तरह का कीड़ा होता है रेंग रहा था।
अजीब है इसका कारण
डाक्टरों के अनुसार ये एक अजीब तरह की समस्या है। जैसे 32 साल की इस महिला के होंठ बुरी तरह सूज गए थे, चेहरे में खुजली और जलन होने लगी थी। जब ये महिला डॉक्टर के पास पहुंची तो उसने बताया कि कुछ महीने पहले वो छुट्टियों पर बाहर गई थी, जहां उसके चेहरे पर मच्छरों ने काट लिया था। यही बात सुन कर डॉक्टर्स को संदेह हुआ और उन्होंने पहचान करने के लिए इसकी जांच की। इसके बाद पुष्टि की कि एक पैरसाइट वॉर्म चेहर के अंदर ही पैदा हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कीड़ा महिला के चेहरे के अंदर पैदा हुआ था वो मच्छरों और कुत्तों के संपर्क में आने से होता है। ये देखने में धागे की तरह होता है। अगर पता ना चले तो ये करीब 2 सालों तक इंसान के शरीर के अंदर रह सकता है। हांलाकि शुरुआती दिनों में इंसानों के लिए जानलेवा नहीं होता है, लेकिन बाद में कई समस्यायें खड़ी कर सकता है।