Move to Jagran APP

इंसान ने 13 फीट लंबे अजगर की पूंछ को दांत से काटा, 3 घंटे चली लड़ाई

केन्या के रहने वाले बेन न्याउम्बे ने बताया कि उनका पैर जमीन पर एक स्पंज जैसी चीज पर पड़ा तभी अचानक एक बड़े से अजगर ने उनके पैर को जकड़ लिया।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 04:14 PM (IST)
इंसान ने 13 फीट लंबे अजगर की पूंछ को दांत से काटा, 3 घंटे चली लड़ाई
इंसान ने 13 फीट लंबे अजगर की पूंछ को दांत से काटा, 3 घंटे चली लड़ाई

आप ने इंसानों के बहादुरी के किस्से काफी सुने होंगे, जिसमें शेर, बाघ या अन्य जंगली जानवरों के साथ दिल दहला देने वाले संघर्ष की दास्तां शामिल होगी। बहादुरी का एक और किस्सा सामने आया है, जिसमें एक विशालकाय अजगर और एक इंसान के बीच संघर्ष हुआ, वो भी करीब तीन घंटे तक। 13 फीट लंबे अजगर ने उस इंसान को जकड़ लिया था और धीरे-धीरे निगलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह शख्स अजगर की गिरफ्त से कैसे बचा? यह जानना भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

loksabha election banner

केन्या के रहने वाले बेन न्याउम्बे ने बताया कि उनका पैर जमीन पर एक स्पंज जैसी चीज पर पड़ा, तभी अचानक एक बड़े से अजगर ने उनके पैर को जकड़ लिया। उसके बाद अजगर बेन के पूरे शरीर में लिपट गया और उसे एक पेड़ पर लेकर चढ़ गया, जहां दोनों के बीच करीब 3 घंटे तक संघर्ष चला। 

इस घटना के गवाह रहे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अजगर ने बेन के हाथों को जकड़ रखा था और धीरे-धीरे उसे निगलने की कोशिश कर रहा था। उधर बेन भी पूरी ताकत से खुद को उस विशालकाय सांप का निवाला बनने से बचने की कोशिश कर रहा था। उसने अपनी शर्ट से अजगर का मुंह कस रखा था ताकि वह उसे निगल न पाए। संघर्ष के दौरान बेन ने अजगर की पूंछ को दांत से काटा था। उसने बताया कि अजगर की पूंछ का अंतिम सिरा बेहद नुकीला था।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे दो पुलिस वाले अजगर को गोली मारना चाहते थे, लेकिन उनको डर था कि वो गोली बेन को न लग जाए। पुलिस और गांव वालों की मदद से बेन बच गया। अजगर ने जब बेन के हाथों को जकड़ रखा था, उसी दौरान पुलिस और ग्रामीण बेन को अजगर की जकड़ से छुड़ाने में सफल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजगर का एक इंसान को घसीटकर पेड़ पर लेकर चढ़ जाना बेहद ही चौकाने वाला है। ऐसा पहले मैंने कभी नहीं सुना या देखा। पुलिस ने उस अजगर को मालिन्डी में एक सुरक्षित स्थान पर रखा था, लेकिन वह अजगर वहां से भाग गया। पुलिस अब तक उस अजगर को खोज नहीं पायी है। यह घटना 2009 की है। यह खबर एक बार फिर चर्चा में है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.