Move to Jagran APP

इस शहर में 28 वर्ष बाद जन्मा कोई बच्चा

यहां 1980 के बाद पहली किलकारी गूंजी है। एक सप्ताह पहले यहां के तुरिन अस्पताल में एक बच्चे ने जन्म लिया, इस बच्चे का नाम पाबलो रखा गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2016 10:40 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2016 11:28 AM (IST)
इस शहर में 28 वर्ष बाद जन्मा कोई बच्चा

इटली के एक छोटे से शहर ओसटाना से एक अनोखी खबर सामने आयी है। यहां 1980 के बाद पहली किलकारी गूंजी है। एक सप्ताह पहले यहां के तुरिन अस्पताल में एक बच्चे ने जन्म लिया, इस बच्चे का नाम पाबलो रखा गया है।

loksabha election banner

इस बच्चे के जन्म के बाद इस शहर में बड़ा जश्न मनाया गया। दरअसल इस शहरनुमा कस्बे की आबादी महज 84 लोगों की ही है, लेकिन अब ये बढ़कर 85 हो गयी है।

वीरान होते जा रहे इस शहर में अब लोग रहना नही चाहते हैं। इसका सबसे बड़ी समस्या घटती हुई आबादी है। पिछले 28 वर्षो से यहां किसी बच्चे का जन्म नही हुआ था इसलिये इस बच्चे के जन्म के बाद यहां जश्न का माहौल है।

ओसटाना के मेयर गियाकॉमा लॉमबारडो भी इस बच्चे के जन्म से बहुत खुश हैं उनका कहना है कि इस छोटे से पहाड़ी समुदाय में एक बच्चे का जन्म लेना वाकई एक सपने के जैसा है।

बीते सौ वर्र्षों में इस छोटे समुदाय की आबादी तेजी से कम होती जा रही है। इस बच्चे के आने से शहर के बाशिंदों की संख्या 85 तक पहुंच गई, हालांकि इस समुदाय की केवल आधी आबादी ही इस शहर में स्थायी रूप से रहती है। मेयर लॉमबारडो कहते है कि 19वीं सदी के प्रारंभिक दौर में एक हजार लोग ओसटाना में रहते थे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यहां जन्म-दर में लगातार कमी आनी शुरू हुई। जन्मदर में असली कमी साल 1975 से आनी शुरू हुई थी। साल 1976 और 1987 के बीच 17 बच्चों का जन्म हुआ। उसके बाद से पाबलो ही पैदा हुआ। जनसंख्या की कमी से निपटने के प्रयास में ओसटाना विशेषकर नई नौकरियां का सृजन कर रहा है।

खुल गया राज...जानिये सबसे काले बच्चे की असलियत

पहचानिये तो जरा.... ये बच्ची है या बूढ़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.