यहां फैक्ट्री मजदूर भी है करोड़पति
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि फैक्ट्री में काम करने वाला भी करोड़पति हो सकता है। लेकिन यह हकीकत है अहमदाबाद के साणंद में यहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, चपरासी, सिक्योरिटी गार्ड तक करोड़पति है। दरअसल यहां जमीन के मालिकों को करोड़ों रूपए का मुआवजा दिया गया
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि फैक्ट्री में काम करने वाला भी करोड़पति हो सकता है। लेकिन यह हकीकत है अहमदाबाद के साणंद में यहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, चपरासी, सिक्योरिटी गार्ड तक करोड़पति है।
दरअसल यहां जमीन के मालिकों को करोड़ों रूपए का मुआवजा दिया गया था और उसी के चलते यहां रहने वाले लोग करोड़पति हो गए, लेकिन करोड़पति होने के बावजूद भी ये लोग फैक्ट्रियों में मशीन ऑपरेटस, सुपरवाइजर, गार्ड और चपरासी की नौकरी कर रहे हैं।
पढ़ें: सावधान! नोट भी कर सकते हैं बीमार
सूत्रों के अनुसार रविराज फोइल्स लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले 300 कर्मचारियों में से करीब 150 कर्मचारियों का बैंक बैलेंस एक करोड़ रूपए या अधिक है। इसके बावजूद ये करोड़पति लोग 10 हजार से 20 हजार रूपए मासिक की नौकरी कर रहे हैं। उनका बैंक बैलेंस भले ही बढ़ गया है लेकिन जीविका चलाने के लिए अब नौकरी ही उनकी आय का एक मात्र साधन है।