दिव्यांग व्यक्ति ने दिखाया अपना हुनर, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम
इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति जो कि दिव्यांग है और उसके दोनों हाथ नहीं है वह अपने पैरों की मदद से लोहे की पोल की पेंटिंग कर रहा है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। "मन के हारे हार है, मन के जीते जीत" यह कहावत यहां चरितार्थ होती है। जब कोई व्यक्ति विषम परिस्थिति में भी परिश्रम के बल पर असफलता को सफलता में बदल देता है। ऐसे कई उदाहरण आजकल सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा। एक दिव्यांग व्यक्ति ने जिस तरह से अपनी कमजोरी को सफलता में बदल दिया है, वह वाकई प्रशंसनीय है।
इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति जो कि दिव्यांग है और उसके दोनों हाथ नहीं है, वह अपने पैरों की मदद से लोहे की पोल की पेंटिंग कर रहा है। इस क्रम में वह कई बार असफल भी होता है, लेकिन वह हार नहीं मानता है और निरंतर कोशिश करता रहता है।
There is nothing out of your reach🙏 pic.twitter.com/REfF4EY23V — Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 15, 2020
इसके बाद वह अपने काम में सफल हो पाता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग व्यक्ति ज़मीन पर लेटकर अपने पैरों की मदद से लोहे की पोल की पेंटिंग कर रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड से पता चल रहा है कि वह दिव्यांग व्यक्ति वहीं पर रहता है। वीडियो बेहद ही मार्मिक है।
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- दुनिया में कोई भी चीज़ अपनी पहुंच से दूर नहीं है।
वीडियो को 17 हजार लोग देख चुके हैं
सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और ढाई हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 400 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने दिव्यांग व्यक्ति के हौसले की जमकर तारीफ की है।
एक यूजर ने लिखा है-आपकी प्रतिभा को देखकर निशब्द हूं
एक यूजर अभिषेक ने लिखा है-इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए और न खुद को कमजोर समझना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा है- "मन के हारे हार है, मन के जीते जीत"। एक अन्य यूजर रंजीत ने लिखा है- आपकी प्रतिभा को देखकर निशब्द हूं।