दिव्यांग व्यक्ति ने हवा में की ऐसी कलाबाजी, वीडियो देख लोग दे रहे हैं शाबाशी
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति स्केटबोर्ड की मदद से हवा में अपना करतब दिखा रहा है। वह व्यक्ति अपने पैर से भले ही मजबूर है लेकिन उसके हौसले बुलंद है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में दिव्यांग व्यक्ति ने जिस तरह से हवा में कलाबाजी की है, वह काबिलेतारीफ है। वीडियो देख ऐसा लगता नहीं है कि व्यक्ति को दिव्यांग होने का मलाल है। वीडियो देखने वाले लोग दिव्यांग व्यक्ति को शाबाशी दे रहे हैं।
For some impossible is not a fact... pic.twitter.com/OQeD7ATCo2
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 4, 2020
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति स्केटबोर्ड की मदद से हवा में अपना करतब दिखा रहा है। वह व्यक्ति अपने पैर से भले ही मजबूर है, लेकिन उसके हौसले बुलंद है। वह सबसे पहले बैशाखी की मदद से स्केटबोर्ड लेकर नीचे उतरता है। इस दौरान वह हवा में ही स्केटबोर्ड को फ्लिप करता है जो देखने लायक है।
इसके बाद वह स्केटबोर्ड पर थोड़ी दूर रन करता है। फिर वह अपने स्केटबोर्ड को हवा में उछालता है और खुद भी हवा में कलाबाजी करता है। इसके लिए बैशाखी के सहारे ही फ्लिपिंग करता है और फिर ज़मीन पर खड़े होकर बैशाखी को दूर फेंक देता है। उस समय दिव्यांग व्यक्ति का हाव भाव देखने लायक है। वह ख़ुशी प्रकट कर बताना चाहता है कि मैं सब कुछ कर सकता हूं। फिर वह लोगों का आभार प्रकट करता है। तभी एक व्यक्ति आकर उससे हाथ मिलाता है और उसके करतब के लिए उसे शाबाशी भी देता है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने दिव्यांग व्यक्ति की जमकर सराहना की है।
Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।