Move to Jagran APP

पार्टी में रौब जमान के लिए निगल लिया सिक्का, गले में फंसा तो जान पर बन आई

स्कॉटलैंड के ग्लासगो के रहने वाले ग्रेग इरविन ने दोस्तों के साथ एक पार्टी में एक सिक्का निगल लिया लेकिन वह उसके गले में फंस गया।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 12:48 PM (IST)
पार्टी में रौब जमान के लिए निगल लिया सिक्का, गले में फंसा तो जान पर बन आई
पार्टी में रौब जमान के लिए निगल लिया सिक्का, गले में फंसा तो जान पर बन आई

कई बार पार्टीज के दौरान आपने देखा होगा कि कुछ लोग दोस्तों और वहां मौजूद लोगों पर रौब जमाने के लिए नए-नए करतब दिखाते हैं, लोग उनकी वाहवाही भी करते हैं। लेकिन करतब के दौरान कुछ गड़बड़ी हो जाए या करतब ही कुछ उटपटांग हो तो उस शख्स को लेने के देने पड़ जाते हैं।

loksabha election banner

स्कॉटलैंड के ग्लासगो के रहने वाले 22 साल के ग्रेग इरविन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोस्तों के साथ पार्टी में उसने एक सिक्का निगल लिया, लेकिन जैसा उसने परिणाम सोचा था, वह उसके उलट हुआ।

ग्रेग ने इस करतब को पहले भी कई बार किया था, लेकिन इस बार सिक्का उसके गले के अंदर ग्रास नाल में फंस गया। इससे पहले जब उसने यह करतब किया था, तो सिक्का कुछ दिन के बाद शरीर से बाहर आ जाता था। इस बार ऐसा नहीं हुआ।

ग्रेग ने बताया कि आहार नाल में सिक्का फंसे होने के कारण वह खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगा था। एक्स-रे कराने पर वह सिक्का साफ-साफ आहार नाल में दिखाई दे रहा था। आहार नाल में सिक्का फंसा होने के कारण वह कुछ खा नहीं रह था।

डॉक्टर्स ने एक ट्यूब की मदद से उस सिक्के को बाहर निकाला, जिसके बाद ग्रेग को राहत महसूस हुई। ग्रेग को इस घटना से निश्चित ही सीख मिली होगी कि ऐसे करतब या मजाक करने से बचना चाहिए, जिससे जान पर बन आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.