Move to Jagran APP

Viral Video: फोटो क्लिक करवाती लड़की की स्माइल की जगह निकली चीख, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral Video सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह लड़की फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आ रही है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी-

By Ashisha Singh RajputEdited By: Updated: Tue, 25 Oct 2022 05:18 PM (IST)
Hero Image
इस वीडियो में एक लड़की फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आ रही है।

नई दिल्ली, जेएनएन। लड़कियों को फोटोज क्लिक करवाने का बड़ा शौख होता है। कोई भी फंक्शन हो या वे यूं ही तैयार हुई हों उन्हें उस ड्रेस में फोटो लिए बिना चैन नहीं मिलता है। ज्यादातर लड़कियां तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए अक्सर बहुत उत्सुक रहती हैं। लड़कियां खुबसूरत यादों को सहेज कर रखने के लिए भी ऐसा करती हैं। वहीं कुछ लड़कियां खाने-पीने की चीजों के अलावा अलग-अलग वस्तुओं की भी शौखिन होती हैं।

पटाखों की आवाज सुन चीखी लड़की

दीपावली पर्व का मुख्य आकर्षण रौशनी और आतिशबाजी होता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के ढेर सारे पटाखे मिलते हैं। इनमें से कुछ पटाखे बहुत शोर करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आ रही है। क्योंकि दिवाली का समय था इसलिए लड़की की फोटो के पीछे एक छोटा लड़का आकर पटाखा जलाने लगता है।

जब लड़की फोटो क्लिक करवा रही थी तभी उसके पीछे रखा पटाखा फट जाता है। पटाखे के फटने की आवाज सुनते ही लड़की की चीख निकल जाती है। यह पूरा दृश्य एक वीडियो में कैद हो गया है। वीडियो में लड़की का रिएक्शन देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

दिवाली का वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'जिंदेगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 40.8 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 6 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 400 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह अद्भुत था' अन्य यूजर ने लिखा, दिवाली में ऐसे हंसी मजाक कई बार भारी पड़ जाते हैं'

यह भी पढ़ें- Viral Video: डॉग ने बुजुर्ग आदमी को बैठने के लिए दी कुर्सी, वीडियो ने लोगों का दिल जीता

यह भी पढ़ें- Viral Video: मुर्गे से पंगा लेना देहाती युवक को पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान