Viral Video: लहरों के साथ डॉल्फिंस ने लिया उछाल, हैरतअंगेज करतब ने लोगों को किया आश्चर्यचकित
Viral Video सोशल मीडिया पर डॉल्फिंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉल्फिंस का एक अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। खबर में विस्तार से जानें क्या है इस वीडियो की हैरतअंगेज कहानी-
नई दिल्ली, जेएनएन। समुद्र तट पर समय व्यतीत करना किसी अच्छा नहीं लगता। इसे देखना बहुत आनंदायक होता है। वहीं बहुत से लोग तो समुद्र की लहरों के समीप जाते हैं, ताकि लहरें उनके शरीर से टकराएं, इससे लोग एक सुंदर आनंद का अनुभव करते हैं। कुछ समुद्री लहरें छोटी होती हैं, जबकि बड़े समुद्रों के बीचों-बीच लहरी बड़े उफान पर होती हैं। बता दें कि समुद्र की लहर की ऊंचाई, तटरेखा की विशेषताओं, हवा के वेगों जैसे विभिन्न कारणों पर निर्भर करती है।
डॉल्फिंस का हैरतअंगेज कारनामा
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉल्फिंस का हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक-दो नहीं बल्की ढेर सारी डॉल्फिंस नजर आ रही हैं। जो एक साथ समुद्र की लहरों संग उफान ले रही हैं।
Dolphins surfing a wave.. 😊
🎥 @jaimenhudson pic.twitter.com/kSNwZSWyh5— Buitengebieden (@buitengebieden) September 24, 2022
डॉल्फिंस मछली काफी सोशल होती है। अक्सर इंसानों के साथ डॉल्फिंस को खेलते और उनका मनोरंजन करते देखा गया है। लेकिन इस बार डॉल्फिंस ये कलाकारी खुद के मनोरंजन के लिए करती हुई दिखाई दी।
डॉल्फिंस का वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्यूटेनगीबिडेन नाम के अकाउंट से ट्विटर पर साझा किया गया, शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 488 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 28 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट को अब तक 4 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रीट्वीट किया है। कई यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'वाकई अद्भुत दृश्य है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह! नजारा हो तो ऐसा'