Move to Jagran APP

प्यार में पड़े जोड़े के बीच आर्इ भाषा की दीवार को गूगल ट्रांसलेट ने गिराया

अगर हो गया है किसी अनजानी भाषा वाले से तो प्यार तो फिक्र किस बात की यार, गूगल ट्रांसलेट गिरा कर हर दीवार नैय्या पार लगायेगा सरकार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 11:04 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 11:04 AM (IST)
प्यार में पड़े जोड़े के बीच आर्इ भाषा की दीवार को गूगल ट्रांसलेट ने गिराया
प्यार में पड़े जोड़े के बीच आर्इ भाषा की दीवार को गूगल ट्रांसलेट ने गिराया

अंग्रेजी आैर इटैलियन भाषा का मेल

loksabha election banner

कोर्इ आैर समझे या ना समझे पर इंग्लैंड की रहने वाली क्लो स्मिथ और उनके इटैलियन बॉयफ्रेंड डेनियल मैरिस्को अच्छी तरह समझते हैं कि अगर गूगल ट्रांसलेट ना होता तो उनका प्यार मुश्किल से ही परवान चढ़ पाता। एेसा इसलिए है क्योंकि क्लो अंग्रेजी बोल समझ सकती हैं पर उन्हें इटैलियन नहीं आती आैर दूसरी तरफ डेनियल को उनकी भाषा कम ही समझ आती है। फिर भी वो साथ हैं तो इसी वजह से क्योंकि गूगल ट्रांसलेट उनका खेवनहार बना आैर उन्हें एक दूसरे के दिल की बात समझाता रहा।

नाइट क्लब में हुर्इ मुलाकात

मिरर के मुताबिक इन दोनों की पहली मुलाकात इबीसा के एक नाइटक्लब में हुर्इ थी आैर पहली नजर में उन्हें प्यार हो गया। क्लो को इंग्लिश आती थी आैर डेनियल को इटेलियन भाषा आती थी। जाहिर है ऐसे में दोनो चाह कर भी अपने जज्बात एक दूसरे के पास नहीं पहुंचा पा रहे थे। अब आप सोचिए कैसे ये ये कहानी आगे बढ़ी आैर अब भी करीब दो साल बाद ये दोनों साथ में है। तो उसी का जवाब है गूगल ट्रांसलेट जिसके जरिए दोनों अपनी बात कह पाये आैर उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। फिल्हाल क्लो और डेनियल लंदन में साथ रह रहे हैं और एक-दूसरे की भाषा भी सीख रहे हैं। 

लड़की ने लिया पहला कदम

क्लो का कहना है कि पहली ही मुलाकात में उन्हें अहसास हो गया था कि डेनियल में कुछ खास है। यही वजह है कि उसकी भाषा ना समझने के बावजूद उन्होंने खुद आगे आ कर प्रपोज किया आैर लोगों के मना करने के बावजूद उन्होंने डैनियल के साथ साथ उसके देश जाने का फैसला किया। एक बार ये यकीन होने के बाद कि यही उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला साबित होगा वो मुलाकात के एक हफ्ते बाद ही बार्सिलोना के पास नेपल्स गर्इं आैर डेनियल के परिवार से मिलीं। क्लो का पहले कोई व्बाॅयफ्रेंड विदेशी नहीं था पर अब उन्हें आैर कोर्इ पसंद भी नहीं है। अब वे ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताते हैं और गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कम करते जा रहे हैं। डेनियल तभी इसका इस्तेमाल करते हैं जब उन्हें अंग्रेजी का कोर्इ शब्द समझ नहीं आता।  क्लोई पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं आैर डेनियल लंदन में एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बारटेंडर। दोनों लंदन के स्ट्रीथम में रह रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.