Move to Jagran APP

कर्ज वापसी से बचने को महिला ने कराई प्लास्टिक सर्जरी

आपने खूबसूरती बढ़ाने के लि‍ए तो लोगों को प्‍लास्‍ट‍िक सर्जरी कराते सुना होगा लेक‍िन क्‍या कर्ज से बचने के ल‍िए ऐसा करते सुना है। शायद नहीं लेक‍िन इस महि‍ला ने ऐसा ही ही क‍िया...

By shweta.mishraEdited By: Published: Sun, 30 Jul 2017 01:06 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 01:06 PM (IST)
कर्ज वापसी से बचने को महिला ने कराई प्लास्टिक सर्जरी

ढाई करोड़ रुपये का कर्ज 
कर्ज वापसी से बचने के लिए अमूमन लोग देश छोड़कर भाग जाते हैं या पहचान छिपाकर कहीं और रहने लगते हैं। इससे हटकर शंघाई के वुहान शहर में चीनी महिला ने पुलिस की पकड़ में आने से बचने को चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा डाली। महिला पर लगभग ढाई करोड़ रुपये का भारी भरकम कर्ज था। एक स्थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने का आदेश दिया था, जिसके बाद वह अपना शहर छोड़ शेंजेन भाग गई और जब गिरफ्त में आई तो उसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। 

loksabha election banner

52 वर्षीय महिला 30 साल की 

पुलिस के मुताबिक 52 वर्षीय महिला 30 साल की नजर आ रही थी और हमारे पास जो तस्वीरें थीं, उससे वह बिल्कुल अलग दिख रही थी। महिला की पहचान हू नाजुआन के रूप में हुई जो इस दौरान दूसरों के पहचान पत्रों के जरिए ट्रेन से देश भर में यात्रा भी करती रही। दरअसल चीन में बड़ी सं या में लोग बैंक का कर्ज नहीं चुका रहे हैं। महिला के शहर में कर्ज नहीं चुकाने वालों को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत इस साल 186 लोगों को अबतक हिरासत में लिया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.