Move to Jagran APP

प्यार के इजहार में गर्लफ्रेंड को दी ऐसी गिफ्ट, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते

आप चॉकलेट महंगी ड्रेस जूलरी कार घर जैसी चीजों के बारे में सोच रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 06:05 PM (IST)
प्यार के इजहार में गर्लफ्रेंड को दी ऐसी गिफ्ट, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते
प्यार का इजहार करने के लिए एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आप चॉकलेट, महंगी ड्रेस, जूलरी, कार, घर जैसी चीजों के बारे में सोच रहे हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं। उस शख्स ने अपने प्यार के इजहार के लिए 68,31,000 रुपये में समुद्र का एक हिस्सा ही खरीदकर गिफ्ट कर दिया। यह घटना चीन की है।

20 मई को चीन में प्यार के इजहार के लिए अवकाश का दिन होता है। उसके कुछ दिन बाद एक चीनी महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे समुद्र का एक हिस्सा गिफ्ट किया है, जिसका क्षेत्रफल 210 हेक्टेयर है।

loksabha election banner

यह समुद्री हिस्सा शैनडॉन्ग प्रान्त के तटीय क्षेत्र में है, जो एक मछली पालन कंपनी का है। इसे उस महिला के बॉयफ्रेंड ने आॅनलाइन बोली में खरीदा था। इसके लिए उसने 68,31,000 रुपये दिए थे।

उसके बॉयफ्रेंड का सरनेम झैन्ग है, उसने बताया कि 20 मई को गर्लफ्रेंड के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदने की एवज में उसने यह समुद्री हिस्सा उसे आॅफर कर दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.