Optical Illusion: ढूंढ़कर दिखाएं तस्वीर में छिपा कॉकरोच, आपके पास हैं केवल 5 सेकेंड
Optical Illusion हम आपके लिए एक नया चैलेंज लेकर आए हैं जिससे आपको खुद को भी यह पता लग जाएगा कि आपका दिमाग कितनी तेजी से काम करता है। साथ ही आपकी नजर कितनी तेज है इसकी भी एक जांच हो जाएगी।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: अपने शरीर को फिट रखने के लिए तो आप रोज ही कसरत करते होंगे। लेकिन आज हम आपके दिमाग की कसरत कराने के लिए एक नया तरीका लाए हैं। जी हां, हम आपके लिए एक नया चैलेंज लेकर आए हैं, जिससे आपको खुद को भी यह पता लग जाएगा कि आपका दिमाग कितनी तेजी से काम करता है। साथ ही आपकी नजर कितनी तेज है इसकी भी एक जांच हो जाएगी। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी एक ऐसा गेम जिसमें आपके दिमाग और नजर की परीक्षा ली जाती है।
इल्यूजन एक लैटिन शब्द इलुडेरे से लिया गया है, जिसका मतलब होता है मजाक या फिर छल करना। ऑप्टिकल भ्रम का मूल आधार मानव दिमाग को भ्रमित करना या फिर धोखा देना है। लेकिन इससे कुछ फायदे भी हैं, जैसे इसे करने से आपके दिमाग की क्षमताएं बढ़ती हैं और आप रचनात्मक रूप से सोचने के लिए दिमाग पर जोर देते हैं। खैर आपको देते हैं आज का चैलेंज।
नीचे एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको 5 सेकेंड के अंदर एक छिपा हुआ कॉकरोच ढूंढकर बताना है। जैसा कि तस्वीर में आपको कई चीज़ें नजर आ रही होंगी। इस तस्वीर में एक कॉकरोच छिपा हुआ है और आपकी चुनौती यह है कि 5 सेकंड के अंदर आपको ढूंढ़ना है।
ऐसी एक्टिविटीज को करने से दिमाग, नजरें और याद्दाश्त सब में सुधार हो सकता है। इसलिए आपको हर रोज हमारे द्वारा दी जाने वाली चुनौतियों को सुलझाना चाहिए और अपने दिमाग की कसरत करनी चाहिए।
खैर, क्या आपको 5 सेकंड में कॉकरोच मिला? अगर नहीं, तो हम आपको 5 सेकेंड और देते हैं एक बार फिर से कोशिश करें। तस्वीर को गौर से देखें आप ढूंढ सकते हैं। इसलिए अगर आप थोड़ी भी बारीकी से ध्यान दें तो आप इसे आसानी से देख सकते हैं।
क्या आपने कॉकरोच देखा?
आपकी समय सीमा यहीं समाप्त होती है। हम आपको नीचे इसका उत्तर दे रहे हैं।
Image Source: Mister Teach (YouTube)