Move to Jagran APP

Viral Video: महिला रेसलर से पंगा लेना शख्स को पड़ा महंगा, एक पंच में हो गया बेहोश

Viral Video इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुछ लड़के किसी रेस्त्रां में बैठे हैं। उनके अपोजिट में लड़कियां भी हैं। सभी अपने में मशगूल हैं। तभी एक लड़के के मन में शरारत करने की सूझती है। इसके बाद वह अपने दोस्तों को बताता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 07:03 PM (IST)
Viral Video: महिला रेसलर से पंगा लेना शख्स को पड़ा महंगा, एक पंच में हो गया बेहोश
Viral Video: महिला रेसलर से पंगा लेना शख्स को पड़ा महंगा, एक पंच में हो गया बेहोश

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: लड़के और लड़कियां दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी होते हैं। जब मौका मिलता है दोनों एक दूसरे को सताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, यह शरारत कभी-कभार महंगा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जब एक शख्स गलती से उस लड़की से पंगा ले लेता है, जो रेसलर है। इसके बाद होना क्या है ? शख्स की ऐसी कुटाई होती है कि वह जिंदगी भर किसी लड़की से पंगा लेने की नहीं सोचेगा।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुछ लड़के किसी रेस्त्रां में बैठे हैं। उनके अपोजिट में लड़कियां भी हैं। सभी अपने में मशगूल हैं। तभी एक लड़के के मन में शरारत करने की सूझती है। इसके बाद वह अपने दोस्तों को बताता है कि एक-एक कर हम सब सभी लड़कियों की चोटी खीचेंगे। सब लोग गॉशिप करने के बाद लड़कियों को परेशान करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

एक-एक कर दो लड़के सामने बैठी लड़कियों की चोटी खींचते हैं। कुछ ऐसा ही तीसरा लड़का करता है। हालांकि, तीसरी लड़की हेयर विग पहनी रहती है। बाल खींचने के चक्कर में लड़का हेयर विग ही खींच लेता है। यह देख सभी हंसने लगते हैं। लड़की पीछे मुड़कर देखती है, तो लड़के के हाथ में हेयर विग है। यह देख लड़की गुस्से से लाल हो जाती है।

इसके बाद वह लड़के को जोरदार पंच मारती है। पंच लगते ही लड़के को दिन में ही तारे दिखने लगते हैं। वह चक्कर खाकर कुर्सी पर गिर जाता है। यह देख लड़कों की बोलती बंद हो जाती है। वीडियो बेहद हास्यास्पद है। लड़की के पंच से ऐसा लगता है-मानो वह रेसलर है।

इस वीडियो को 'Fight Club' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4 लाख बार देखा गया है। वहीं, 1 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है और 8 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।

Image Credit: Fight Club


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.