बिल गेट्स का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 1995 लॉन्च पार्टी का Video हुआ वायरल
साल 1995 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज लॉन्च पार्टी के दौरान बिल गेट्स ने डांस की थी जिसकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर थमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स अपने कंपनियों के साथियों के साथ थिरक रहे हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई डांस वीडियो देखे होंगे। लेकिन, क्या आपने दुनिया के मशहूर बिजेनस टाइकून बिल गेट्स का डांस करते हुए देखा है? सोशल मीडिया की वजह से आज के समय पूरी दुनिया बिल गेट्स को डांस करते हुए देख रही है। दरअसल, साल 1995 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज लॉन्च पार्टी के दौरान बिल गेट्स ने डांस की थी, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर थमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स अपने कंपनियों के साथियों के साथ थिरक रहे हैं। गौरतलब है कि यह वीडियो 27 साल पुराना है।
लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट्स
वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा है, 'माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 1995 लॉन्च पार्टी।' इस वीडियो को ट्विटर हैंडल 'लॉस्ट इन हिस्ट्री' ने पोस्ट किया है। इस वीडियो पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा,'मैं इस युग से प्यार करता था जब तकनीक मजेदार थी।' दूसरे यूजर ने लिखा, यह एक अरबपति का डांस है। दिलचस्प बात है कि ट्विटर पर एक यूजर ने बिल गेट्स को टैग करते हुए इस डांस पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी।
Microsoft Windows 1995 Launch Party 🕺🏻🖥 pic.twitter.com/3bzSVqSRVM— Lost in History (@LIHpics) September 29, 2022
माइक्रोसॉफ्ट से सेवानिवृत्त हो चुके हैं बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, बिल गेट्स एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं। माइक्रोसॉफ्ट से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना जीवन परोपकार के कार्यों में लगा दिया है। बता दें कि बिल-मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, इस समय दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी गैर-सरकारी संगठनों में से एक है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने नागराज के साथ किया ऐसा खतरनाक स्टंट, वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना सिर
यह भी पढ़ें: Viral Video: अपनी दुल्हनिया का डांस देखकर दूल्हा हो गया दिवाना, शादी में दुल्हन ने लगाया गजब का ठुमका