जरा हटके काम करने के जुनून में इस अमेरिकी जोड़े ने 400 फीट गहरी खार्इ के ऊपर जाल बिछा कर की शादी
जरा हटके काम करने के जुनून में इस अमेरिकी जोड़े ने 400 फीट गहरी खार्इ के ऊपर जाल बिछा कर की शादी
400 फीट गहरी खार्इ पर शादी
पीपल्स आैर द इंडिपेंट से मिली खबरों के अनुसार अमरीका के कैलिफोर्निया के रहने वाले एक जोड़े ने यूटा के मोआब में एक विशाल आैर तकरीबन 400 फीट गहरी खाई के ऊपर स्पेस नेट लगा कर उस पर शादी की रस्में पूरी कीं। हांलाकि उनकी शादी बीते साल नवंबर में हो चुकी है पर उन्होंने इस रोमांचक शादी की तस्वीरें अब साझा की हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
दरसल दुल्हन ने इस वेडिंग सीजन की शुरूआत होने पर अपनी शादी की तस्वीरें आैर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। जिसे कुछ न्यूज साइट्स ने भी प्रिंट किया आैर देखते देखते ये दोनों चीजें वायरल हो गर्इं।
करतब के शौकीन
खास बात ये है कि ये दंपत्ति व्यवसायिक रूप से एेसे एडवेंचर्स के शौकीन हैं। ये दोनों ही प्रोफ़ेशनल स्लैकलाइनर यानि रस्सी पर चलने का कमाल दिखाने वाले हैं, शायद यही वजह है कि उन्होंने अपनी शादी का वेन्यू एेसी खतरनाक जगह को चुना है।
फेसबुक पर सुनार्इ कहानी
दुल्हन का नाम किम्बर्ली वेग्लिन बताया जा रहा है। उन्होंने शादी के बारे में एक फ़ेसबुक पोस्ट लिख कर इस वेन्यु के चुनाव आैर सारे इंतजामों के बारे में बताया। उसी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे अपने इस खास दिन को अनोखा आैर यादगार बनाना चाहती थीं, और उनके पति रायन जेंक्स ने उसे वैसा ही बना डाला।
सब कुछ हवा मेें
इस शादी की हर रस्म हवा में निभार्इ गर्इ। शादी की कस्में तो पादरी ने जाल पर खड़े हो कर दिलार्इ हीं, नीचे कुछ एरियल आर्टिस्ट सिल्क और फ़ाइबर पर परफ़ॉर्म कर रहे थे तो कुछ लड़कियों ने पैराशूट में गुलाब की पंखुड़ियां भरकर दुल्हा दुल्हन पर बिखेरे और बैले डांस भी किया। इस दौरान ब्इड आैर ग्रूम के दोस्त उनके चारों तरफ़ रस्सी पर खड़े रहे।
रिसेपशन भी था अनोखा
जहां इस जोड़े ने हवा में शादी रचार्इ तो उसके बाद शादी का रिसेप्शन भी अनोखे डेस्टिनेशन पर रखा गया। ये वेन्यु था एक विशाल रेगिस्तान। इस पूरी शादी के दौरान मेहमानों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया।
पहले भी हुर्इ हैं एेसी हटकर शादियां
वैसे एेसा अनोखा डेस्टिनेशन चुन कर शादी करने वाले किम्बर्ली और रायन पहले कपल नहीं हैं इससे पहले भी अनोखी जगहों पर अनोखी शादियां हो चुकी हैं। कुछ अर्सा पहले जॉर्जिया के अटलांटा में एक जोड़े ने पानी के अंदर चारों तरफ़ से शार्कों से घिरे हुए शादी की थी। इसी तरह साल 2009 में न्यूयॉर्क सिटी के एक कपल ने 'ज़ीरो ग्रैविटी' इफ़ेक्ट वाली शादी की थी। इसके लिए दुल्हा आैर दुल्हन ख़ास तरीके से डिज़ाइन किये गए बोइंग एयरक्राफ़्ट में झूठ मूठ के बने अंतरिक्ष में मेक्सिको की खाड़ी से हज़ारों फ़ीट ऊपर उड़े थे।
All image courtesy Instagram