Python on Man: सोते हुए शख्स के ऊपर रेंग रहे दो अजगर, आप भी देखें खतनाक और हैरान करने वाला वीडियो
इसे अब तक 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 24000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग डरे हुए हैं और सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। कई यूजर्स अजगर को लेकर कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।
नई दिल्ली, लाइफ स्टाइल डेस्क। Python on Man: सोशल मीडिया पर आजकल बहुत ही मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। अक्सर आपने इंसान को कुत्ते-बिल्ली के साथ सोते हुए देखा होगा। लेकिन एक शख्स का खतरनाक वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, एक साते हुए शख्स के ऊपर दो अजकर रेंग रहे हैं और अजगर सोते हुए शख्स के ऊपर पैरो से लेकर सिर तक रेंगते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं और वह शख्स आराम से आंखें बंद करके सोया हुआ है।
View this post on Instagram
दरअसल, वीडियो को कुछ दिन पहले शेयर किया गया था और इसे अब तक 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 24,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग डरे हुए हैं और सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। कई यूजर्स अजगर को लेकर कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।
इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। देखा कि एक व्यक्ति पलंग पर सो रहा है। और वह नींद में इतना लीन है कि अपने आसपास क्या हो रहा है यह देखने या समझने की सुध बुध नहीं रही है। तभी दो अजगर सांप आए और उसकी छाती पर रेंगने लगे।
ये वीडियो वाकई डरावना है, कोई भी डर सकता है। हालांकि, कोई भी दो सांपों के रंग को देखकर चकित रह सकता है। इस वीडियो को देखकर डर लगेगा। लेकिन पीले रंग के इन दोनों सांपों ने उस व्यक्ति पर किसी तरह कोई हमला नहीं किया।
यह दृश्य देखकर बहुत सारे लोगों की नींद हराम हो गई है। कई लोग इस वीडियो को देखकर डर गए हैं। वीडियो को snakebytestv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। बता दें कि इस अकाउंट पर सांपों और खतरनाक जीव-जंतुओं से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं।
कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर स्नेकबाइट्सटीवी (Snakebytestv) पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है, कभी -कभी एक लंबे दिन के बाद अपने सबसे प्रिय के साथ झपकी लेना तो बनता है! मैं अकेल नहीं हो सकता."