Mukhtar Ansari Death: 'आज कल 25 साल के युवा को भी हार्ट अटैक...' मुख्तार की मौत पर बोले अनुराग ठाकुर
Anurag Thakur ने मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्ष को राजनीति न करने की नसीहत दी है। मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस प्रकरण में मेडिकल जांच हो चुकी है। न्यायिक जांच भी हो रही है। सच जानने का हक हर किसी को है। उन्होंने कहा कि आज कल 25 साल के युवा या 35 साल के लोगों को भी हार्ट अटैक आ जाता है।
मुख्तार को मिला उसके कर्मों का फल : डा. राजेश्वर
सरोजनी नगर के भाजपा विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हुई मौत को कर्म का फल बताया। उन्होंने कहा कि कर्म का एक प्राकृतिक नियम है कि प्रतिशोध में जो लोग दूसरों को चोट पहुंचाने के लिए सही रास्ते से हट जाते हैं, वो बुरी गति को प्राप्त होते हैं।
विधायक ने कहा कि मुख्तार अंसारी पर कुल 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या के 18, हत्या के प्रयास के 10 और आठ अन्य मामलों में उसे सजा मिल चुकी थी। पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में जेल में था। उसकी दहशत इतनी थी कि पिछले डेढ़ साल से कोई जेलर बांदा जेल का चार्ज लेने के लिए तैयार नहीं था। वो जेल से ही अपना साम्राज्य चलाता था।