'अरविंद केजरीवाल को कस्टडी में परेशान किया जा रहा', पत्नी सुनीता ने ED पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद को हिरासत में परेशान किया जा रहा है। ये तानाशाही नहीं चलेगी और जनता इसका जवाब देगी। बता दें सीएम केजरीवाल को आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद को हिरासत में परेशान किया जा रहा है। ये तानाशाही नहीं चलेगी और जनता इसका जवाब देगी। बता दें, सीएम केजरीवाल को आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान वह भी कोर्ट में पहुंची थी।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि वह डायबिटीज के मरी हैं और उनका शुगर लेवल घटता-बढ़ता रहता है। इसे मॉनिटर करना जरूरी हो जाता है। बता दें, बुधवार को खबर आई थी कि उनका शुगर लेवल 46 तक गिर गया। उनकी तबीयत इस दौरान खराब हो गई थी।
केजरीवाल को ईडी कस्टडी में परेशान किया जा रहा- सुनीता केजरीवाल pic.twitter.com/E4WiQcYMeX— Sunit Suman🇮🇳 (@sksuman538) March 28, 2024
सुनीता केजरीवाल की सक्रियता बढ़ी
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी सुनीता की भागीदारी बढ़ गई है। इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी है। वहीं वह सीएम से अपने सचिव के साथ रोज ही मुलाकात कर रही हैं। वह प्रेस को संबोधित करने के दौरान सीएम का संदेश पढ़ती हैं।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 1 अप्रैल तक बढ़ी ED रिमांड