Faridabad News: पार्क में नशा करने पर टोका तो 15 मिनट तक मकान पर बरसाए पत्थर
बीती रात को भी जब पार्क युवक बैठे थे तो भी उन युवकों को टोका गया। उस समय युवक धमकी देकर चले गए थे। रात को फिर इकट्ठे होकर आए और हमला कर दिया। बेटे व उसकी पत्नी के रोकने पर आरोपितों ने उन पर भी हमला किया। आरोपितों में गोलू मेहताब और अन्य चार शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनके पति ह्दय रोगी है।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सारन थाने में न्यू जनता कॉलोनी के रहने वाली राजेश देवी ने दी शिकायत में बताया कि रात को वह अपने घर में सो रही थी। अचानक घर के शीशे को तोड़ते हुए पत्थर अंदर आकर गिरा। उसकी नींद खुल गई।
अभी वह उठती, तभी दूसरा पत्थर भी अंदर आ गया। खिड़की का शीशा टूटकर उसे लग गया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक पत्थरबाजी होती रही। वह डर की वजह से चुप कमरे के कोने में बैठ गई। बाद में उसने बाहर झांककर देखा तो कुछ युवक खड़े थे जो पत्थर बरसा रहे थे।
आरोपितों की हरकत की बनाई वीडियो
उन्होंने आरोपितों की इस हरकत की वीडियो बना ली। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के पार्क में कुछ युवक गांजा व दारू पीते थे। इन युवकों को कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माने और उनके साथ झगड़ा किया।
बीती रात को भी जब पार्क युवक बैठे थे तो भी उन युवकों को टोका गया। उस समय युवक धमकी देकर चले गए थे। रात को फिर इकट्ठे होकर आए और हमला कर दिया।
बेटे व उसकी पत्नी के रोकने पर आरोपितों ने उन पर भी हमला किया। आरोपितों में गोलू मेहताब और अन्य चार शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनके पति ह्दय रोगी है। दो बार अटैक आ चुका है। इस वारदात से सभी को सदमा पहुंचा है। आरोपित दोबारा हमला कर सकते हैं। आरोपित आपराधिक किस्म के हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।