विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए तीन किशोरों ने युवक को उतारा मौत के घाट, घास और कपड़ों से शव जलाने की कोशिश

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 24 Dec 2023 05:44 PM (IST)

निजामुद्दीन बस्ती के एक युवक की हत्या करने के मामले में तीन किशोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ...और पढ़ें

यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए तीन किशोरों ने युवक को उतारा मौत के घाट।
यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए तीन किशोरों ने युवक को उतारा मौत के घाट।

HighLights

  1. तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। निजामुद्दीन बस्ती के एक युवक की हत्या करने के मामले में तीन किशोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ करने के बाद शव को बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में उपयोग डंडा, पत्थर व अन्य हथियार बरामद कर लिए है।

निजामुद्दीन थाना एसआई पंकज ने बताया कि निजामुद्दीन बस्ती के रहने वाले तीन किशोरों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि आजाद निवासी निजाम नगर बस्ती निजामुद्दीन उम्र 25 वर्ष की हत्या कर दी थी और उसका अधजला शव खुसरो पार्क में पड़ा हुआ है।

साथी का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश का आरोप

पूछताछ के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खुसरो पार्क से शव को बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स में भेज दिया। पूछताछ में खुलासा किया कि 21 दिसंबर को दस बजे आजाद की हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने उनके साथी साहिल का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।

शव जलाने की कोशिश

इसका बदला लेने के लिए आजाद की बेरहमी से मारपीट करने के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी। उन्होंने मृतक के सबूत और पहचान को नष्ट करने के लिए सूखी घास और कपड़ों की मदद से मृतक को जलाने कोशिश की थी। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त हथियार खुखरी, पत्थर और डंडा बरामद कर लिया है।