Noida News: जलते दीपक को साक्षी मानकर पुजारी ने युवती के साथ रचाई शादी, 6वें दिन हो गए अलग
Noida News युवती की शादी 7 जुलाई 2023 को मंदिर के पुजारी जगदीश्वर दास से उसकी शादी हुई। मोबाइल से शादी का एक वीडियो भी बनाया गया। छह दिन तक सुबकुछ ठीक रहा। 13 जुलाई को पुजारी ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। युवती ने 23 जुलाई 2023 को पुजारी और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली फेज-दो क्षेत्र के गांव गेझा में मंदिर के पुजारी और युवती के बीच हुई शादी बेहद चर्चित थी। यह शादी चंद दिन ही चली। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए।
युवती के मुताबिक 7 जुलाई 2023 को गांव में मंदिर के पुजारी जगदीश्वर दास से उसकी शादी हुई। मोबाइल से शादी का एक वीडियो भी बनाया गया। वीडियो में युवती दीपक जला रही है और दोनों उसी दीपक से निकलने वाली अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे ले रहे हैं।
इसके बाद पुजारी युवती को गले में मंगलसूत्र पहना रहा है। युवती का कहना था कि छह दिन तक सुबकुछ ठीक रहा। 13 जुलाई को पुजारी ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया।
युवती ने 23 जुलाई 2023 को पुजारी और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों का मीडिएशन कराया गया। जहां दोनों ने आपसी सहमती से समझौता कर लिया।
यह भी पढ़ें-