Move to Jagran APP

दिल्ली की इन 10 सड़कों पर सबसे ज्यादा टूट रहे हैं ओवरस्पीड के नियम, पुलिस ने किए रिकॉर्ड चालान

दिल्ली यातायात पुलिस सड़कों पर तय स्पीड से ज्यादा रफ्तार में चलने वाली कारों पर नकेल कसने के लिए कैमरे लगाए हैं लेकिन इसके बावजूद भी कार सवार स्पीड डिटेक्शन कैमरों की बिना परवाह किए तेज रफ्तार में गाड़िया चला रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavPublished: Sun, 05 Feb 2023 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 10:32 AM (IST)
दिल्ली की इन 10 सड़कों पर सबसे ज्यादा टूट रहे हैं ओवरस्पीड के नियम, पुलिस ने किए रिकॉर्ड चालान
दिल्ली की इन 10 सड़कों पर सबसे ज्यादा टूट रहे हैं ओवरस्पीड के नियम। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। 10 सड़कों पर रफ्तार के नियम सबसे ज्यादा टूट रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से इसे रोकने के लिए सड़कों पर स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए हैं, जिनसे वाहनों का चालान किया जाता है।

loksabha election banner

इससे गति सीमा उल्लंघन के मामलों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, अभी किन जगहों पर ज्यादा उल्लंघन हो रहा है, इसके लिए यातायात पुलिस ने एक सर्वे किया है। राजधानी की 10 सड़कों पर 2022 में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने पर नौ लाख से अधिक चालान हुए हैं। प्रस्तुत है धनंजय मिश्रा की रिपोर्ट।

यातायात पुलिस की तैयारी यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जिन सड़कों पर रफ्तार के निमय टूट रहे हैं, उसे चिन्हित कर वहां पर रंबल स्ट्रिप्स (गति अवरोधक) और रंबल स्टिकर (चेतवानी संकेत) लगाने के लिए सड़क निर्माण एजेंसियों को कहा गया है। साथ ही वहां पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

यहां हुए सबसे ज्यादा चालान

एमजी रोड पर अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन- 1,17,165

रोहतक रोड नांगलोई से टिकरी कलां- 1,15839

आनंद विहार आइएसबीटी से दिलशाद गार्डन- 1,08,67

भजनपुरा से सिग्नेचर ब्रिज- 1,06,456

वजीराबाद से मुकरबा चौक- 1,00,765

दिलशाद गार्डन से आनंद विहार बस स्टैंड-  83,185

मथुरा रोड पर आश्रम से सरिता विहार- 75,913

मथुरा रोड पर सरिता विहार से आश्रम चौक- 74,537

पंजाबी बाग से पश्चिमी विहार- 74,406

सिविल लाइंस से चंदगीराम अखाड़ा- 61,313

हादसों में होने वाली मौत के आंकड़ों में हुई वृद्धि

        स्थान             साल- 2022           साल-2021

  • उत्तरी-बाहरी       142                    111
  • उत्तर पश्चिमी        110                   102
  • दक्षिण पूर्वी          96                     89
  • दक्षिण-पश्चिमी      95                     73
  • बाहरी जिला         91                    69
  • दक्षिणी पूर्वी         88                     73
  • उत्तरी                 73                     72
  • दक्षिणी               66                     58
  • पूर्वी                   61                     53
  • रोहिणी               46                     40
  • मध्य                  43                      34
  • नई दिल्ली          40                       30

वहीं, साल 2022 में 2021 में हुए हादसों की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

रेड लाइट के उल्लंघन पर चालान

  • श्रीनिवासपुरी- 21,780
  • एयरपोर्ट से चिराग दिल्ली 19,276
  • आइटीओ चौक 15,855
  • धौला कुआं से नौरोजी नगर 12,283
  • आरके पुरम से भीकाजी कामा प्लेस 12,019
  • सराय काले खां से एंड्रयूज गंज 11,388
  • धौला कुआं से लाल सांई मार्केट 10,665
  • सरायकाले खां से श्रीनिवासपुरी 10,411
  • कीर्ति नगर से मायापुरी 10,207
  • धौला कुआं से मूलचंद 9,483

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.