विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: युवक के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, 53 टांके आए; CCTV से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By shamse alamEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 05 Dec 2023 04:27 PM (IST)

प्रेम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात आपसी विवाद में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया जिससे ...और पढ़ें

युवक के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, आए 53 टांके
युवक के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, आए 53 टांके

HighLights

  1. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली प्रेम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात आपसी विवाद में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गाया। उसे तुरंत मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पीड़ित के चेहरे व गर्दन पर 53 टांके आए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित 19 वर्षीय जीशान अपने परिवार के साथ किराड़ी के इंद्र एन्क्लेव फेज-1 में परिवार के साथ रहता है, जो अपने पिता के साथ हेलमेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता है। जीशान ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने दोस्त विष्णु के साथ अपने घर पर था।

दुकान पर पी रहे थे कोल्ड ड्रिंक

इस दौरान उनके पिता ने प्रेम नगर-3 में रहने वाले किसी जानकार के घर से पैसे लाने के लिए कहा। जीशान सोमवार की रात करीब 9 बजे अपने दोस्त विष्णु के साथ एक दुकान पर रूक कर कोल्ड ड्रिंक पीने लगे।

कहासुनी के बाद किया ब्लेड से हमला

जीशान का आरोप है कि इस दौरान उसका एक अन्य दोस्त उसके पास आया। कुछ देर बाद दो अन्य लड़के भी आ गए, जिससे किसी बात पर कहासुनी हो गई। इनमें से एक लड़के ने मेरे चेहरे व गर्दन पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Yasin Malik News: यासीन मलिक पर अब इस तारीख को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट, NIA ने की है फांसी की मांग

खून अधिक बहता देख, मौके पर मौजूद विष्णु ने जीशान को तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी है। पीड़ित का कहना है कि हमलावर व उनके साथियों की पहचान पुलिस को बता दी है। इस पूरे मामले में पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।