Delhi: सत्येंद्र जैन से अस्पताल मिलने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, खुशी से लगाया गले
रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन से मिलने पहुंचे हैं। केजरीवाल ने उन्होंगे लगे लगाते हुए बहादुर व्यक्ति बताया है। केजरीवाल ने जैन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर है। अब अस्पताल में अपने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से मिलने पहुंचे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर हैंडल पर शेयर की है, जिनमें वह उनके मिलकर खुशी से गले लगाते हुए दिख रहे हैं और उनका हालचाल जाते हुए दिख रहे हैं। अपनी मुलाकात की इन तस्वीरों को ट्विटर पर साझा कर केजरीवाल में जैन को बहादुर व्यक्ति बताया है।
Met the brave man…..the hero.. pic.twitter.com/d5gzKoDud9— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 28, 2023
बाथरूम में फिसल गए थे जैन
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को सामान्य कमजोरी महसूस होने के बाद बृहस्पतिवार को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बाथरूम में वे फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सांस लेने में तकलीफ और एमआरआइ कराने के लिए उन्हें बाद में एलएन में भर्ती करा दिया गया। दो दिन से वे आइसीयू में हैं।
उल्लेखनीय है कि 22 मई को तबीयत बिगड़ने पर जैन को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। यहां उनका एक फोटो प्रसारित हुआ था। इसमें वे काफी कमजोर नजर आ रहे थे। हालांकि, उन्हें जांच के बाद छुट्टी दे दी गई थी। उनके स्वास्थ्य पर आप ने बयान दिया था कि जेल में उनका 36 किलो वजन घट गया है