'आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस'; अमित शाह ने दिया कड़ा संदेश, 5 साल के लिए बढ़ाया IRF पर प्रतिबंध
भगोड़े जाकिर नाइक के संगठन इंडियन रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। ...और पढ़ें

गृह मंत्रालय ने 5 साल के लिए बढ़ाया IRF पर प्रतिबंध
HighLights
IRF पर पांच साल का प्रतिबंध बढ़ाया गया।
अमित शाह ने इसे आतंकवाद विरोधी नीति का परिणाम बताया।
संगठन आतंकी व देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मलेशिया में रह रहे भगोड़े जाकिर नाइक के संगठन इंडियन रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) पर प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा गया है। इस पर प्रतिबंध की सीमा 14 नवंबर को समाप्त हो रही थी, उसके पहले भी गृहमंत्रालय ने इसे बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी।
इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहमोदी सरकार की आंतकवाद व देश विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति का नतीजा है।
अमित शाह के अनुसार आइआरएफ पर आतंकवाद और अलगाववाद की विचारधारा का प्रचार करने, हिंसा व अशांति भड़काने, फरार आतंकवादियों के फिर से संगठित होने को प्रोत्साहित करने और सांप्रदायिक वैमनस्य भड़काने में लिप्त होने के सबूत मिले हैं।
इसी कारण इस पर प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इन्हीं आतंकी व देश विरोधी गतिविधियों के आरोपों के तहत जाकिर नाइक को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर रखा है और फिलहाल वह मलेशिया में रह रहा है। मलेशिया सरकार से उसके प्रत्यर्पण की बात चल रही है।
कुछ महीने भारत यात्रा के दौरान मलेशिया के राष्ट्रपति अनवर इब्राहिम ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का भरोसा दिया था, लेकिन इसमें समय लगने की बात भी कही थी।
अमित शाह ने प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाए जाने के फैसले को सही ठहराते हुएय कहा कि यह देखते हुए कि यह देश की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में लिप्त है और शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की क्षमता रखता है।