विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zakir Hussain: जाकिर हुसैन की हालत बेहद गंभीर, ICU में चल रहा इलाज

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 16 Dec 2024 01:04 AM (IST)

Zakir Hussain Health Updates जाकिर हुसैन की मैनेजर निर्मला बच्चानी ने बताया कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते ...और पढ़ें

Zakir Hussain Health Updates: जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, अमेरिका में चल रहा इलाज।(फोटो सोर्स: जागरण)व
Zakir Hussain Health Updates: जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, अमेरिका में चल रहा इलाज।(फोटो सोर्स: जागरण)व

HighLights

  1. दिल से जुड़ी दिक्कतों के चलते दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे।
  2. जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था।

पीटीआई, नई दिल्ली। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 73 वर्षीय जाकिर को दिल से जुड़ी दिक्कतों के चलते दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने रविवार को कहा कि सेहत बिगड़ने के बाद से उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में चल रहा इलाज

हुसैन की मैनेजर निर्मला बच्चानी ने बताया कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुसैन की मौत का दावा करने वाली खबरों के बीच उनकी मैनेजर ने प्रेट्र से पुष्टि की कि हुसैन का सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी मौत नहीं हुई है।

हुसैन की बहन खुर्शीद ने बताया कि उनके भाई की हालत बहुत गंभीर है लेकिन इस समय उनकी सांसें ठीक से चल रही हैं। हम भारत और दुनियाभर में उनके सभी प्रशंसकों से जाकिर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं।

खुर्शीद ने कहा,"मैं सभी मीडिया से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे जाकिर के निधन के बारे में गलत जानकारी पर ध्यान न दें। इंटरनेट मीडिया पर यह सब जानकारी देखकर मुझे बहुत बुरा लग रहा है। ये बड़ी गलत बात है।"

इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में जाकिर के निधन की बात कही थी लेकिन बाद में पोस्ट हटा ली।

पद्म भूषण से नवाजे जा चुके हैं जाकिर हुसैन

उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। जाकिर, उस्ताद अल्लाह रक्खा के बेटे हैं। उन्होंने पिता के मार्गदर्शन में तीन साल की उम्र में तबला बजाना सीखना शुरू किया था। जाकिर को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और पिछले साल पद्म विभूषण से नवाजा गया।

दुनियाभर में लहराया भारतीय शास्त्रीय संगीत का परचम, जीते थे पांच ग्रैमी अवार्ड जाकिर ने दुनियाभर में भारतीय शास्त्रीय संगीत का परचम लहराया। वह पांच ग्रैमी अवार्ड जीत चुके हैं, जिनमें इस साल की शुरुआत में 66 वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिले तीन अवॉर्ड शामिल हैं।

व्हाइट हाउस में कॉन्सर्ट में आमंत्रित किए जाने वाले पहले भारतीय संगीतकार

2016 में उन्हें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सेप्ट में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। व्हाइट हाउस में कॉन्सर्ट में आमंत्रित किए जाने वाले वह पहले भारतीय संगीतकार हैं। 1999 में उन्हें नेशनल हेरिटेज फेलोशिप सम्मान मिला था। यह अमेरिका में लोक और पारंपरिक कलाओं में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।