फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर हरीश की आत्महत्या मामले में यूट्यूबर गिरफ्तार, साइबर बुलिंग का बनाया था शिकार
फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर वी. हरीश को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में यूट्यूबर जेसन सैमुअल विजयकुमार को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर हरीश आत्महत्या मामले में यूट्यूबर विजयकुमार गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर वी. हरीश को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में यूट्यूबर जेसन सैमुअल विजयकुमार को गिरफ्तार किया गया है। 27 वर्षीय हरीश की आत्महत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
आरोप है कि विजयकुमार ने हरीश की इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी (निवेश संबंधी सलाह देने की योग्यता) को लेकर उसे साइबर बुलिंग का शिकार बनाया था।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान गवाहों के बयानों और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर यह पता चला कि 30 वर्षीय विजयकुमार ही हरीश की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार था। इसके बाद, जार्ज लैंबर्ट के बेटे विजयकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हरीश फाइनेंस विद हरीश नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था, जिसके जरिए वह वित्तीय सलाह देता था। उसके लगभग 13 लाख फालोअर्स थे। पुलिस ने बताया कि इसी पृष्ठभूमि में, विजयकुमार ने कथित तौर पर हरीश से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर उसके बारे में अपमानजनक वीडियो पोस्ट किए।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
