विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई के कौशल प्रशिक्षण की ओर तेजी से बढ़े युवा, एक महीने में 2 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Published: Tue, 27 Jan 2026 09:11 PM (IST)

कौशल विकास मंत्रालय के 'स्किलिंग फॉर एआई रेडिनेस' (SOAR) कार्यक्रम के तहत युवाओं ने एआई प्रशिक्षण में भारी रुचि दिखाई है। एक महीने में 2.11 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं, जिसमें 'एआई टू बी अवेयर' सबसे लोकप्रिय रहा। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने #SkillTheNationChallenge लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य एआई शिक्षा को सभी तक पहुंचाना है।

मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस अभियान का व्यापक असर सामने आया है

मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस अभियान का व्यापक असर सामने आया है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कौशल विकास की तमाम योजनाओं में अभी भले ही युवाओं की अपेक्षित भागीदारी न हो सकी हो, लेकिन कम से कम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के वर्तमान प्रभाव और उसके कौशल की आवश्यकता को वह समझ रहे हैं। युवाओं को एआई का सामान्य प्रशिक्षण देने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने कुछ ऑनलाइन पाठ्यक्रम स्किलिंग फॉर एआई रेडिनेस (एसओएआर) कार्यक्रम के तहत शुरू किए तो युवाओं ने उसे हाथों-हाथ लिया और एक माह में ही देशभर से 2.11 लाख अभ्यर्थी पंजीयन करा चुके हैं।

एआई कौशल प्रशिक्षण का ऑनलाइन पाठ्यक्रम स्वयं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी सहित सत्ता पक्ष-विपक्ष के कई सांसदों ने किया। इन सभी को प्रमाण-पत्र सौंपने के साथ ही मंत्रालय के अभियान हैशटैग स्किल द नेशन चैलेंज को एक जनवरी, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लॉन्च किया। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस अभियान का व्यापक असर सामने आया है।

2.11 लाख अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया

अब तक जिन 2.11 लाख अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है। एसओएआर के चार पाठ्यक्रमों में से 'एसओएआर- एआई टू बी अवेयर' सबसे लोकप्रिय रहा है, जिसमें 1,06,782 नामांकन दर्ज किए गए, जो बुनियादी एआई साक्षरता से जुड़ा है। इसके बाद एसओएआर- एआई टू एस्पायर में 40,859, एसओएआर- एआई फॉर एजुकेटर्स में 35,813 और एसओएआर- एआई टू एक्वायर में 27,575 नामांकन हुए हैं।

वहीं, राज्यों के रुख की बात करें तो उत्तर प्रदेश 34,830 नामांकनों के साथ शीर्ष पर है, जो युवाओं में एआई और डिजिटल कौशल के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। महाराष्ट्र में 27,009 और आंध्र प्रदेश में 17,734 शिक्षार्थियों ने नामांकन कराया है। नामांकन में युवाओं की भागीदारी ही अधिकतर रही है। इनमें 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग सबसे बड़ा समूह है। इसके बाद 20 वर्ष से कम आयु के शिक्षार्थी हैं। कुल नामांकनों में महिलाओं की हिस्सेदारी 28.53 प्रतिशत (60,200 शिक्षार्थी) है।

12 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

मंत्री जयन्त चौधरी का कहना है कि एसओएआर के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि एआई शिक्षा केवल कुछ विशेष वर्गों तक सीमित न रहे, बल्कि सभी राज्यों, आयु वर्गों और पृष्ठभूमियों के शिक्षार्थियों तक पहुंचे। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से मजबूत भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारे युवा भारत के डिजिटल भविष्य का हिस्सा बनने के लिए कितने उत्सुक हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एसओएआर के तहत 12 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनके लिए स्किल इंडिया डिजिटल हब पर 12,300 मिनट से अधिक की डिजिटल सामग्री अपलोड की गई है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी कंपनियों की बढ़ रही चीनी एआई पर निर्भरता, क्या है इसके पीछे की वजह?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।