विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिकनिक बना काल: महू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, साथ आए युवक को बंधक बनाकर पीटा

Published: Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM (IST)

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सटे महू क्षेत्र के बड़गोंदा थाना अंतर्गत बेरछा जंगल में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने ...और पढ़ें

महू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, साथ आए युवक को बंधक बनाकर पीटा (सांकेतिक तस्वीर)

महू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, साथ आए युवक को बंधक बनाकर पीटा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दोनों आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया

  2. पुलिस ने पूरे जंगल की तलाशी ली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला

जेएनएन, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सटे महू क्षेत्र के बड़गोंदा थाना अंतर्गत बेरछा जंगल में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों ने घूमने आई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथ आए युवक को मारपीट कर काबू में कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने मित्र के साथ महू घूमने आई थी। दोनों ने लगनचा भेरू के दर्शन किए। इसके बाद वे बेरछा जंगल में बैठे हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे अचानक दो युवक वहां पहुंचे और युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक को बुरी तरह पीटा गया और उसे काबू में रखा गया।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला और 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़गोंदा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी जंगल से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने पूरे जंगल की तलाशी ली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और देर रात उसके बयान के आधार पर बड़गोंदा थाने में सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (इंदौर ग्रामीण) रुपेश द्विवेदी ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।

मूल रूप से नालछा के रहने वाले हैं दोनों

सूत्रों के अनुसार युवक युवती मूल रूप से नालछा के रहने वाले हैं। युवक दिहाड़ी का काम करता है। पीड़िता इंदौर में रहकर कॉलेज में अध्ययनरत बताई जा रही है। घटना में युवक के दोनों हाथ और गले पर लाठी से मारपीट के निशान हैं। वहीं युवती के हाथ गले व शरीर पर खरोच के निशान हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरछा जंगल घूमने वालों के बीच लोकप्रिय है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है।