पाकिस्तानी सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल है भटकल का आका
नई दिल्ली। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के सरगना यासीन भटकल ने अपने पाकिस्तानी आका का नाम और पहचान उजागर कर दिया है। उसने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के अधिकारियों के समक्ष कबूल कर लिया है कि उसका असली आका पाकिस्तानी सेना का एक लेफ्टि
नई दिल्ली। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के सरगना यासीन भटकल ने अपने पाकिस्तानी आका का नाम और पहचान उजागर कर दिया है। उसने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के अधिकारियों के समक्ष कबूल कर लिया है कि उसका असली आका पाकिस्तानी सेना का एक लेफ्टिनेंट कर्नल है जो खुफिया एजेंसी आइएसआइ में शीर्ष पद पर तैनात है। भटकल इसी शख्स के निर्देश पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचता था।
पढ़ें: गिरफतार शख्स भटकल नहीं, मोहम्मद अहमद है
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष जज आइएस मेहता ने शुक्रवार को ही भटकल को 12 दिनों के लिए एनआइए के हवाले किया था। जांच अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर आतंकी नेटवर्क का पूरा ब्योरा हासिल करने की कोशिश में है। पूछताछ के दौरान आइएम सरगना ने जांच अधिकारियों को कई सनसनीखेज जानकारियां दी हैं। बकौल भटकल, 'वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के सीधे संरक्षण में काम करता था। लेफ्टिनेंट कर्नल फोन और ईमेल के जरिये उसके लगातार संपर्क में रहता था। आइएसआइ का उक्त अधिकारी उसे आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के बारे में निर्देश देता था और बाद में उस आपरेशन का पूरा ब्योरा भी लेता था।' आइएम सरगना के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल उसे जो काम सौंपता है तो उसके एक-एक कदम का हिसाब भी मांगता था।
जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार आइएसआइ का उक्त अफसर भटकल को हवाला के जरिये समय-समय पर फंड भी मुहैया कराता रहता था। उसने कट्टरपंथी जमात से जुड़े ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आइएम में भर्ती करने का जिम्मा भी भटकल को सौंपा था। भटकल ने जांच अधिकारियों को यह भी बताया कि वह आइएम का असल सरगना नहीं है। उसका भी एक बॉस है। किसी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए उसे अपने बॉस के अलावा पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल से भी निर्देश लेने होते थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर