Move to Jagran APP

यशवंत सिन्‍हा, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दें इस्‍तीफा: भाजपा नेता

भाजपा नेता कृष्‍ण सागर राव ने कहा कि अगर यशवंत सिन्‍हा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को शासन में कठिनाई हो रही है तो इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 03:53 PM (IST)
यशवंत सिन्‍हा, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दें इस्‍तीफा: भाजपा नेता
यशवंत सिन्‍हा, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दें इस्‍तीफा: भाजपा नेता

हैदराबाद (प्रेट्र)। तेलंगाना के भाजपा प्रवक्‍ता कृष्‍ण सागर राव ने बुधवार को कहा कि यदि यशवंत सिन्‍हा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को शासन में परेशानी है और उन्‍हें पार्टी फोरम में मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्‍त मौका नहीं मिल रहा है तो उन्‍हें पार्टी से इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

loksabha election banner

राव ने कहा दोनों नेताओं ने काफी पहले पार्टी के अनुशासन का उल्‍लंघन कर दिया था। जीएसटी लागू करने पर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की निंदा करते हुए यशवंत सिन्‍हा ने कल कहा कि मुश्‍किलों का सामना कर रहे देशवासियों की ओर से उन्‍हें सीट छोड़ने को कहा जा सकता है। ने सही तरीके से उन्हें कठिनाइयों के लिए छोड़ने की मांग की और यह भी महसूस किया कि वे गुजरात के लोगों पर बोझ हैं।

अभिनेता से राजनेता बने लोकसभा सदस्‍य शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने हाल में कहा था कि भाजपा तभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकती है जब पार्टी ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’ के खांचे से बाहर निकलेगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम गुजरात और हिमाचल प्रदेश, दोनों विधानसभा चुनावों में कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं क्योंकि युवाओं, किसानों और व्यापारियों में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर घोर असंतोष है।

शत्रुघ्न सिन्हा पाटलीपुत्र से लोकसभा सांसद हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था और देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

राव ने कहा, ‘जब भी भाजपा चुनाव के लिए जाती है बिल्‍कुल उसी समय यशवंत सिन्‍हा या शत्रुघ्‍न सिन्‍हा इस तरह के बयान देते हैं। ऐसा ही बिहार, उत्‍तर प्रदेश चुनाव के दौरान हुआ था और अब हिमाचल व गुजरात चुनाव का समय है।‘ उन्‍हेांने कहा, इससे पता चलता है कि यह एक साजिश है जो दुर्भाग्यपूर्ण है और वे फंस गए हैं। भाजपा समझता है कि कोई और उनका इस्तेमाल कर रहा है।

राव ने कहा, यदि दोनों नेता इतने परेशान हैं और सरकार के तरीके से संतुष्‍ट नहीं हैं तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य के तौर पर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और मार्गदर्शी मंडल के सदस्‍य यशवंत सिन्‍हा पार्टी के मंचों पर मुद्दे को उठाए ताकि उन्‍हें अवसर मिले। उनहोंने आगे कहा कि यशवंत सिन्‍हा ऐसा नहीं करते हैं, वे केवल मीडिया के जरिए हमारे नेताओं पर हमला करते हैं। इससे पता चलता है कि हमारे खिलाफ किसी की साजिश है जिसमें दोनों नेताओं का इस्‍तेमाल कठपुतली के तौर पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा- का विवादित बयान: कहा- नोटबंदी से लोग नाखुश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.