'मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं', चीन के राष्ट्रपति का BRICS नेताओं को संदेश
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों से एक-दूसरे के प्रति खुला और ईमानदार रहने, ...और पढ़ें
-1789234667621_m.webp)
मतभेदों का सम्मान करें- चिनफिंग (फोटो-पीटीआई)
HighLights
शी चिनफिंग ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एकता पर जोर दिया।
सदस्य देश मतभेदों का सम्मान करें, संवाद से सुलझाएं मुद्दे।
चीन अगले वर्ष 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि सदस्य देश एक-दूसरे के प्रति खुला और ईमानदार व्यवहार रखें, मतभेदों का सम्मान करें तथा एक-दूसरे की प्रमुख चिंताओं का ध्यान रखें।
चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि संवाद से समझ बढ़े और मतभेदों को सही तरीके से सुलझाया जाए, ताकि ब्रिक्स सहयोग स्थिरता से आगे बढ़ सके। शी ने ब्रिक्स को उभरते बाजारों और विकासशील देशों के सहयोग का दुनिया का सबसे प्रभावशाली मंच बताया।
उन्होंने कहा कि इस साल ब्रिक्स सहयोग के 20 वर्ष पूरे हुए हैं। इन दो दशकों में समूह बढ़ा है और इसमें नई जान आई है। सदस्य देशों ने अपनी परिस्थितियों के अनुरूप विकास का रास्ता चुना है तथा वित्तीय संकट, कोविड और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का साथ मिलकर सामना किया है।
अगले साल चीन में होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
चीन के राष्ट्रपति ने कहा, दुनिया में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है। बहुपक्षीय व्यवस्था दबाव में है। ग्लोबल साउथ के देश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और बहुध्रवीय विश्व की तरफ तेजी से आगे बढ़ा जा रहा है, जिसे अब रोका नहीं जा सकता।
ब्रिक्स को इतिहास के सही पक्ष पर खड़ा रहना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण बनाना चाहिए। उन्होंने शांति और स्थिरता बनाए रखने, शीत युद्ध की मानसिकता व गुटबाजी का विरोध करने तथा दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की बात कही।
उन्होंने विश्व व्यापार संगठन केंद्रित बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था का समर्थन और संरक्षणवाद का विरोध किया। वैश्विक शासन सुधार तथा संयुक्त राष्ट्र की भूमिका मजबूत करने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि, “अगले वर्ष चीन ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 19वां शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। चीन सभी सदस्यों के साथ मिलकर ब्रिक्स के तीसरे दशक को सफल बनाना चाहता है।”
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने इजरायल और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को दी नववर्ष की बधाई
